International Kissing Day: Health के लिए भी Positive असर डालता है Kiss

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : वैलेनटाइन वीक के तहत मनाया जानेवाला किस डे तो युवाओं में पॉपुलर है ही, 6 जुलाई को मनाया जानेवाला इंटरनैशनल किस डे भी खूब चर्चा में रहता है। बेशक प्‍यार के इजहार में किस (Kiss) करना एक खास तरीका है। Kiss को व्‍यापक अर्थ में लें तो इससे ममता, स्‍नेह और सम्‍मान के भाव का भी पता चलता है। मनोवैज्ञानिक स्‍टडी में इस बात का पता है कि मूड अच्छा करने, खुशी देने और किसी के साथ आपका रिश्‍ता मजबूत करने के साथ ही यह मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए भी सकारात्‍मक प्रभाव डालता है। इसके कई और फायदे भी हैं।

इसे भी पढ़ें : JEE Main के तीसरे-चौथे सेशन के एग्‍जाम डेट का आज होगा एलान

किस से रिलीज होते हैं खुशी के हॉरमोन

किस आपके ब्रेन को हैपी हॉरमोन ऑक्सीटोसिन, डोपामीना और सेरोटोनिन रिलीज करने के लिए प्रेरित करता है। ये हॉरमोन्स आपमें प्यार और मजबूत बॉन्डिंग का अहसास करवाते हैं। किस करने से स्ट्रेस हॉरमोन कॉर्टिसॉल भी कम होता है और खुशी का अहसास बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें :श्वेता त्रिपाठी OTT के जरिए लोगों के दिलों में छाईं

स्‍ट्रेस पैदा करनेवाले मुद्दों से हटाता है ध्‍यान

किस एक बढ़िया डिस्ट्रैक्शन के तौर पर काम करता है। यह स्ट्रेस पैदा करने वाले कई मुद्दों से आपका दिमाग हटाता है। जैसे ही ऑक्सीटोसिन का लेवल बढ़ता है, आपको शांति का अहसास होता है और आप रिलैक्स होते हैं। 2013 में हुई एक स्टडी में यह बात सामने आी थी कि ऑक्सीटोसिन की वजह से पुरुष अपने पार्टनर से ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं और दूसरे पार्टनर की ओर नहीं भटकते। वहीं महिलाएं बच्चे के जन्म के बाद और ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान ऑक्सीटोसिन रिलीज की वजह से बच्चे से गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं।

इसे भी पढ़ें :गढ़वा का बालिका मध्य विद्यालय बनेगा मॉडल स्‍कूल : डीसी

एलर्जी से मिलती है राहत, होता है मसल्‍स मूवमेंट

किस करने से कई तरह की एलर्जी से राहत मिलती है। इनमें पराग कण और घरेलू डस्ट और माइट्स से होने वाली एलर्जीस शामिल हैं। यही नहीं आप किस करके प्रति मिनट 2 से 26 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। ब्रिटिश शोधकर्ताओं के अनुसार, हर फ्रेंच किस में 146 मसल्स का मूवमेंट होता है। इनमें 34 फेशियल मसल्स होती हैं। नियमित रूप से किस करना आपके चेहरे और गर्दन के लिए अच्छा वर्कआउट है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

धूप में चुभता दर्द, कहीं ये Migraine तो नहीं, सच्चाई बता गये डॉ वर्मा…

तपती दोपहर, हल्की सी धूप और अचानक सिर में हथौड़े जैसा दर्द, कई लोग इसे आम सिरदर्द समझकर टाल देते हैं, लेकिन सच ये है कि यह माइग्रेन(Migraine) भी हो सकता है।

Home Tips : चाय-कॉफी के दाग, चुटकियों में हटायें… जानें कैसे

लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि महंगे केमिकल नहीं, घर(Home) की छोटी-छोटी चीजें ही बड़े-बड़े दागों की छुट्टी कर सकती हैं

Hair Style : हेयर स्टाइल से झलकता है आपका असली स्वभाव!…

आईने के सामने खड़े होकर जब आप अपने बाल(Hair)संवारते हैं तो क्या कभी सोचा है, ये सिर्फ स्टाइल नहीं, आपकी पहचान भी बता रहे हैं? जी

चैत्र नवरात्रि शुरू, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट… जानें

शुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इस दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा और साथ ही गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। हालांकि, यह तिथि ग्रहों की स्थि