- मरीज की बीमारी में हो रहे सुधार की प्रगति की मिल सकेगी जानकारी
- डॉक्टरों तथा नर्सों के रेगुलर चेकअप की भी होगी मॉनिटरिंग
- विशेष प्रतिनियुक्त आईएएस पदाधिकारी गरिमा सिंह ने दिया निर्देश
रांची : सदर अस्पताल रांची डिस्ट्रिक्ट कोविड हेल्थ सेंटर में कोविड-19 मरीजों के रेगुलर चेकअप की मॉनिटरिंग के लिए एक नया दिशा-निर्देश जारी किया गया है। यहां विशेष प्रतिनियुक्त IAS पदाधिकारी गरिमा सिंह ने यह दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार सभी कोविड मरीजों के रूम के बाहर उनके स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में विभिन्न मानकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
समय-समय पर चिकित्सकों एवं नर्सों द्वारा रेगुलर चेक अप किया जाएगा और चेकअप के उपरांत पेशेंट की हिस्ट्री के बारे में और उनके हेल्थ स्टेटस के बारे में विभिन्न हेल्थ पैरामीटर्स को बेड हेड टिकट (BHT) के माध्यम से बाहर क्लिपबोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा।
Read More : BIG BREAKING : नहीं रहे Rohit Sardana, जानिये मौत की वजह
मिलेगी विस्तृत जानकारी
कोरोना मरीजों के रूम के बाहर क्लिपबोर्ड में प्रदर्शित बेड हेड टिकट (BHT) से पेशेंट के हेल्थ पैरामीटर तथा रेगुलर चेक अप के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को मिलती रहेगी। इस प्रकार डॉक्टर तथा नर्स ने कितनी बार कोरोना मरीजों का चेकअप किया है, इसकी जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी।
Read More : जंगली हाथियों ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला
परिजन भी जान सकेंगे सुधार की स्थिति
इस व्यवस्था के तहत कोविड मरीजों के परिजन या अटेंडेंट भी संबंधित मरीज की बीमारी के सुधार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।








