Ranchi : स्पेशल ब्रांच के दारोगा अनुपम कुमार कच्छप के हत्यारों को खोज निकालने में जी-जान से जुटी 40 सदस्यीय पुलिस टीम को कातिलों के बारे में कोई क्लू तक नहीं पाया, पुलिस ने शराब माफिया से लेकर छोटे-बड़े गुंडों-उचक्कों की गतिविधियों और जीवन कुंडली को खंगाल डाला, पर नतीजा सिफर रहा। अचानक पुलिस को एक जर्बदस्त क्लू मिला कि जहां पर दारोगा की हत्या हुई थी, वहां रात के अंधेरे में डीजल चोर एक्टिव रहते थे। कांके के रिंग रोड में इंडिया होटल से लेकर त्रिदेव होटल के आसपास खड़ी गाड़ियों से चिंदी चोर रात के अंधेरे में डीजल चुरा लिया करते थे और चोरी के डीजल को अलग-अलग जगहों खासकर कांके के सुकुरहुटू में अभिषेक महतो के पास औने-पौने दाम में बेच दिया करता था। इसके बाद गठित SIT ने सबसे पहले डीजल चोरों के बारे में पता किया। इनके नाम सामने आते ही SIT ने सबसे पहले चिंदी चोर संजय सिंह और उसके दोस्त सुग्रीव सिंह को पकड़ लिया। संजय सिंह को रांची के रातू थाना क्षेत्र के झगड़ाटांड़ गांव से धरा गया। वह मूल रूप से लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के सलगी गांव का रहनेवाला है। पूछताछ में वह पुलिस के सामने टूट गया और दारोगा की हत्या के पीछे छुपे सारे राज खोल गया।
गिरफ्तार संजय सिंह ने पुलिस को बताया कि डीजल चोरी करने वाला एक पूरा गैंग है। इस गैंग में शामिल लोग अक्सर रात में रिंग रोड के किनारे खड़ी गाड़ियों खासकर टैंकर और ट्रकों से डीजल चुराया करते थे। घटना की रात यानी 2 अगस्त की रात वो अपने कुछ साथियों के साथ कांके के संग्रामपुर गांव में त्रिदेव होटल के पास गाड़ियों से डीजल चोरी कर रहा था। तभी उधर से गुजर रहे दारोगा अनुपम कुमार कच्छप ने उनलोगों को देख अपनी बाइक रोक दी और चोर-चोर का शोर मचाने लगे। वे खुद को पुलिस अफसर बता रहे थे। यह जान-सुन संजय सिंह, भोला सिंह एवं राजेश महतो उर्फ विनोद ने मिलकर दारोगा को पकड़ लिया और तीनों ने सटा कर दारोगा को चार गोलियां मार दी। दारोगा मौके पर ही मारा गया। इसके बाद वे तीनों अपने साथियों के साथ पिकअप वैन से BIT नेवरी की तरफ भाग गये। चुराये चार गैलेन डीजल कांके के सुकुरहुटू में अभिषेक महतो की दुकान में बेच दिया। दारोगा की हत्या को लेकर उनकी भाभी रोमा तिर्की ने कांके थाना में FIR दर्ज कराया है। राजधानी रांची में एक दारोगा कैसे और क्यों मारा गया, इसके पीछे छुपी सारी कहानी सोमवार को मीडिया के सामने बता गये रांची के सीनियर SP चंदन कुमार सिन्हा…सुनें

दारोगा का कातिल चिंदी चोर निकला, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो #ranchipolice #jharkhand #murderer #ssp #chandankumarsinha pic.twitter.com/HXVMBbhi2d
— KohramLive (@KohramLive) November 11, 2024










