spot_img
spot_img

पहले मिर्ची स्प्रे करने की थी प्लानिंग, पर शिवा ने सीधे दाग दी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महाराष्ट्र के प्रमुख नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में पकड़े गये दो संदेही गुनहगारों से मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड में शामिल गुरमेल सिंह और उसके एक साथी को अरेस्ट कर लिया गया है, वहीं फरार शिवा को जोर-शोर से खोजा जा रहा है। DSP दत्ता नलवाडे ने मीडिया को बताया कि पुलिस इस बात की गहराई से तहकीकात कर रही है कि आखिर शूटरों को मुंबई में किसने पनाह दिया। उसके मददगार और सुपारी देने वाले कौन हैं? इस हत्याकांड में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई की संलिप्तता को लेकर DSP ने कहा कि सोशल मीडिया पर घटना की जिम्मेदारी लेने वाले दावा वाले पोस्ट की प्रामाणिकता की पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने खुलासा किया कि शूटर मिर्ची स्प्रे लेकर आये थे, वे पहले स्प्रे करने वाले थे और फिर गोली चलाने वाले थे। लेकिन तीसरे आरोपी शिवा ने सीधे फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक और शख्स घायल हुआ है। क्राइम ब्रांच की 15 टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में बाबा सिद्दीकी को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के ठीक बाहर गोली से भून दिया गया था। उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के बाद पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये हरियाणा के गुरमेल बलजीत सिंह और उसके एक दोस्त को अरेस्ट कर लिया। वहीं पुलिस यूपी के फरार शिवा को खोज रही है। इस संबंध में निर्मल नगर पुलिस स्टेशन परिसर में हत्या का केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार संदेही गुनहगारों के पास से दो उम्दा किस्म के पिस्टल बरामद की गई है। मुंबई पुलिस ने मीडिया से कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को सुरक्षा प्रदान की गई थी। उन्हें तीन पुलिस कांस्टेबल मिले थे। ये कांस्टेबल तीन शिफ्टों में काम करते हैं। घटना के समय एक पुलिसकर्मी सिद्दीकी के साथ था।

इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर

इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें

इसे भी पढ़ें : पूजा पंडालों में बारिश का खलल, कब तक होगा मौसम साफ… जानें

इसे भी पढ़ें : इन 81 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें

इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…

इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें

इसे भी पढ़ें :  रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...