नई दिल्ली : महीने के पहले दिन आम आदमी को महंगाई का झटका लगा। तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 75 रुपये बढ़ाया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 859.50 रुपये से बढ़कर 884.5 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 886 से बढ़कर 911 रुपये का हो गया है, मुंबई में यह 859.50 रुपये से बढ़कर 884.5 रुपये और चेन्नई में 875.50 रुपये से बढ़कर 900.5 रुपये का हो गया है।
वहीं दिल्ली में अब कॉमर्शियल सिलिंडर का दाम बढ़कर 1693 रुपये हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 1,772 रुपये, मुंबई में 1,649 रुपये और चेन्नई में यह 1,831 रुपये का हो गया है।
यहां याद दिला दें कि सरकार ग्राहकों को एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदना होगा। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।
Read more: बाप खाता है एक रुपईया सरकारी राशन, बेटा की ठाठ-बाट देख ठनक गया पुलिस का माथा, देखें वीडियो…
Read more: राजधानी में गैंगरेप, जिसे मदद के लिए पुकारा, उसने भी रौंदा, देखें वीडियो…
Read more: जय कन्हैया लाल की… वीडियो
Read more: दो वर्दीधारी की प्रेम कहानी में पिटा गई पत्नी, देखें वीडियो
Read more: खाता से माल उड़ाने वाला कैसे धराया, जानिये
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत












