spot_img
spot_img
spot_img

इंडिगो ने मुआवजे का किया ऐलान… जानें कितना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने हालिया संकट से प्रभावित यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। एयरलाइन ने 3, 4 और 5 दिसंबर को एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को 10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की है। ये वाउचर अगले 12 महीने में इंडिगो की किसी भी उड़ान में इस्तेमाल किये जा सकेंगे। इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि यह अतिरिक्त मुआवजा उन यात्रियों के लिए है, जिनका अनुभव इन तीन दिनों में खराब रहा और जिन्हें लंबी घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि अगर किसी ने टिकट ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म से लिया है और रिफंड प्रक्रिया में परेशानी हो रही है, तो वे customer.experience@goindigo.in पर संपर्क कर सकते हैं।

सरकार की गाइडलाइन के तहत मुआवजा

इंडिगो ने कहा कि सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, जिन यात्रियों की उड़ान डिपार्चर टाइम से 24 घंटे के अंदर रद्द हुई, उन्हें 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जायेगा। एयरलाइन का कहना है कि यह ट्रैवल वाउचर पूरी तरह से अतिरिक्त है और सीधे प्रभावित यात्रियों को राहत देने का कदम है। इंडिगो रोजाना लगभग 3.2 लाख यात्रियों को लेती है और 2,300 से ज्यादा उड़ानें संचालित करती है। इन तीन दिनों में सैकड़ों उड़ानें रद्द हुईं, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए। विशेषज्ञों के मुताबिक, एयरलाइन को इन वाउचरों के चलते सैकड़ों करोड़ रुपये का खर्च उठाना पड़ सकता है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...