Chouparan(Krishna Paswan) : कभी विकास का केंद्र रहने वाला चौपारण प्रखंड कार्यालय आज लापरवाही और अनदेखी की लिये फेमस होते जा रहा है। 26 पंचायतों का सबसे बड़ा ब्लॉक कार्यालय आज ताले में कैद है और जनता अपनी फरियाद लेकर दर-दर भटक रही है। जिन दफ्तरों से राहत मिलनी चाहिये, वहां सब सूना-सूना है। आधार कार्ड हो या दाखिल-खारिज, म्यूटेशन हो या कोई प्रमाण पत्र—हर सरकारी कार्य के लिये लोगों को बेवजह चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और गरीब तबके के लोगों को हो रही हैं, जिनके पास रोज-रोज आने-जाने का न वक्त है, न साधन। हर बार वे उम्मीद लेकर आते हैं और खाली हाथ लौट जाते हैं। चौपारण अंचल कार्यालय में काम करने वाले अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही अब हद पार कर चुकी है। कई विभागों के कार्यालयों में ताले लटके हुये हैं, और अगर कभी कोई कर्मचारी मिल भी जाये, तो उसकी बेरुखी जनता को और परेशान कर देती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। सांसद, विधायक और DC से अपील की गई है कि वे इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लें और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
इसे भी पढ़ें :रेखा गुप्ता के CM बनते ही आतिशी ने कर डाली ये डिमांड…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में 1 करोड़ की अवैध शराब जब्त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JAC ने ये दो बोर्ड एग्जाम किये रद्द, नोटिफिकेशन जारी…




