Kohramlive : 11 जनवरी से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिये भारतीय टीम का शनिवार को ऐलान कर दिया गया। शुभमन गिल एक बार फिर टीम इंडिया की कमान संभालेंगे, वहीं, श्रेयस अय्यर उपकप्तान बनाये गये हैं।हालांकि BCCI ने स्पष्ट किया है कि श्रेयस अय्यर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही मैदान पर उतरेंगे। नये साल में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को सबसे बड़ा तोहफा मिला है। रोहित शर्मा एवं विराट कोहली दोनों दिग्गज एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आयेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद अब दोनों न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फिर से रन बरसाने को तैयार हैं।
टीम चयन में कुछ फैसलों ने चौंकाया भी, ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह नहीं मिली। वहीं, उन्होंने रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। दोनों फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिये खुद को तरोताजा करेंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिये मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह मिली है। स्पिन और ऑलराउंड ताकत कुलदीप यादव का साथ रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर दैंगे। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में मौका दिया गया है। इस बार तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल और ऋतुराज गायकवाड़ बाहर हुये हैं।
वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
- 11 जनवरी – वडोदरा
- 14 जनवरी – राजकोट
- 18 जनवरी – तीसरा वनडे
इसके बाद दोनों टीमें 5 टी20 मैचों की सीरीज भी खेलेंगी।










