Kohramlive Desk : महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बॉक्सर निकहत जरीन ने फतेह हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। उसने वियतनाम की गुयेन थी टैम को फाइनल में मात देकर भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। टैम पहले दो बार एशियाई चैंपियन रह चुकी है। निकहत ने लगातार दूसरी बार बॉक्सिंग चैंपियनशिप अपने नाम की। निकहत जरीन ने 48-50 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल मैच में निकहत ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। पहले राउंड में उन्होंने 5-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपनी बढ़त बरकरार रखी। तीसरे राउंड में उन्होंने वियतनाम की बॉक्सर को शानदार पंच जड़ा। इसके बाद रेफरी ने मैच रोककर वियतनाम की मुक्केबाज का हाल-चाल जाना। अंत में उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के अंतर से अपने नाम किया और लगातार दूसरी बार बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत ली।
खेल का पहला राउंड काफी रोमांचक रहा। निकहत जरीन ने इस राउंड में कुछ अच्छे वार किए, वहीं वियतनाम की टैम ने भी हिम्मत नहीं हारी और कुछ सॉलिड अपर कट लगाए। इसके बावजूद पहले राउंड में रेफरी ने सर्वसम्मति से निकहत के पक्ष में प्वाइंट दिए। निकहत जरीन को दूसरे दौर में अच्छी टक्कर मिली है और टैम ने 3-2 से वह राउंड जीता। फाइनल राउंड में दोनों मुक्केबाजों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस तीसरे राउंड में निकहत ने विपक्षी खिलाड़ी से दूर रहने का प्रयास किया और आक्रमण के साथ-साथ बेहतर डिफेंस के दम पर टैम को पराजित किया। 26 साल की निकहत ने पिछले साल भी वूमेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय दिग्गज एमसी मेरीकॉम ने इस चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड 6 बार गोल्ड मेडल (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018) जीते हैं। वहीं सरिता देवी (2006), जेनी आरएल (2006), लेखा केसी (2006), नीतू घनघस (2023) और स्वीटी बूरा (2023) भी इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सर हैं।
Consecutive World Championships 🥇 medal for Nikhat Zareen 🇮🇳 😍🔥
Nikhat wins the bout 5️⃣-0️⃣ 🔥💪@AjaySingh_SG l @debojo_m#itshertime #WorldChampionships #WWCHDelhi @Media_SAI @anandmahindra @IBA_Boxing @Mahindra_Auto @saweetyboora @MahindraRise @NehaAnandBrahma pic.twitter.com/IIi22RFjTZ
— Boxing Federation (@BFI_official) March 26, 2023


वहीं शनिवार को भारत की एक नहीं 2 बेटियों ने देश का मान बढ़ाते हुए अपने-अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। नीतू घंघास ने 48 किग्रा में और स्वीटी ने 81 किग्रा वर्ग में सोने का तमगा हासिल किया था। दिल्ली में खेले जा रहे चैंपियनशिप में नीतू घंघास ने फाइनल मुकाबले में मंगोलिया की लुतसाईखान अल्तानसेतसेग पर जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत की स्टार मुक्केबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्तानसेतसेग को 5-0 से हराकर न्यूनतम वजन वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इसे भी पढ़ें :ISRO ने लॉन्च किया भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट…देखें
इसे भी पढ़ें :नाबालिग का दो दिन तक किया गैं’ग रे’प, फिर बाजार में फेंका… देखें
इसे भी पढ़ें :एक्टिव नहीं होती रांची की खलारी पुलिस, तो हो जाता…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो












