spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चांद पर उतरा भारत का चंद्रयान-3, देखें लैंडिंग का शानदार वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलापूर्वक लैंड कर गया। पहले से तय समय पर चंद्रयान-3 ने चांद पर लैंड किया। चांद की सतह पर लैंड करते ही भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। चंद्रयान-3 का लैंडर-रोवर चांद पर 1 दिन काम करेगा। यह पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होगा। इसरो के इस महत्वाकांक्षी मिशन की सफलता ने देश के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए धार्मिक स्थलों में प्रार्थना तक की गई। सारा देश चंद्रयान-3 को लेकर उत्साहित है।

ये क्षण, जीत के चंद्रपथ पर चलने का है : पीएम मोदी

चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने इसरो को दिग्गज वैज्ञानिकों और पूरे देशवासियों को बधाई दी। पीएम ने कहा कि ये क्षण, जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। ये क्षण भारत के जयघोष का है। ये क्षण, मुश्किलों के महासागर को पार करने का है।

सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

वहीं झारखंड की सीएम हेमंत सोरेन ने भी चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम ने ट्वीट कर हा कि… अद्भुत!! अविस्मरणीय!! तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुंच गया। देश के हमारे महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन की बदौलत चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतर गया। अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार।

इसे भी पढ़ें : चंद्रयान-3 : ISRO के कमांड सेंटर की तस्वीरें जारी, तय समय पर ही होगी लैंडिंग

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...