spot_img
spot_img
spot_img

जेल से निकलते ही बाहुबली अनंत सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बेऊर जेल में 7 महीने बिताने के बाद मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह बुधवार शाम करीब 4.30 बजे रिहा हो गये। जेल के बाहर समर्थकों की जबरदस्त भीड़ जुटी थी। काले रंग की लगभग तीन करोड़ की लैंड क्रूज़र में सवार होकर उन्होंने जोरदार अंदाज़ में ‘घर वापसी’ की। रिहाई के तुरंत बाद मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने साफ कहा – “मैं नीतीश कुमार जी की पार्टी JDU से चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने बिहार को विकास की राह पर लाया है और आगे भी 25 साल रहेंगे।” विपक्ष पर तंज कसते हुये बोले कि उनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मोकामा शूटआउट केस (पंचमहला थाना कांड संख्या 5/2025) में हिरासत में रहे अनंत सिंह को मंगलवार को पटना हाईकोर्ट से राहत मिली। जस्टिस चंद्रशेखर झा की अदालत ने 10 हजार रुपये के निजी बांड और दो जमानतदारों पर रिहा करने का आदेश दिया। अभियोजन पक्ष के विरोध के बावजूद बचाव पक्ष की दलीलों के आधार पर उन्हें जमानत मिल गई।

7 अगस्त को मोकामा जाने की घोषणा

रिहाई के साथ ही अनंत सिंह ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि वे 7 अगस्त को पटना से मोकामा जायेंगे। पोस्टर भी जारी किया गया है, जिससे उनके क्षेत्र में राजनीतिक तापमान चढ़ना तय माना जा रहा है।

Image

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...