Kohramlive : आगामी T20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। इस बात का ऐलान BCCI के सचिव जय शाह ने किया है। जब यह घोषणा की गई तो रोहित मुस्कुरा रहे थे। उनके अगल बगल रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज बैठे हुये थे। इस लम्हें का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद जय शाह ने कहा कि रोहित के नेतृत्व में T20 विश्व कप में टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। इस साल बारबाडोस में भारत का झंडा गाडेंगे, तिरंगा फहरायेंगे। बारबाडोस में T20 विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाना है। शाह ने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल भले हार गया, पर हमने दिल जीते। 10 जीत के बाद विश्व कप नहीं जीत पाये। शाह ने यह भाषण सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, IPL के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की मौजूदगी में दिया। इस समारोह में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कोच राहुल द्रविड़ भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन भेजे गये जेल…
इसे भी पढ़ें : दूल्हा बनने वाला था, मा*रकर नाले में फेंका… सनसनी
इसे भी पढ़ें : बेटा के लिए पिता ने कुएं में लगाई छलांग, लेकिन…
इसे भी पढ़ें : घर से मैट्रिक की परीक्षा देने निकले छात्र नहीं पहुंचे एग्जाम सेंटर… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अपडेट हुये पेट्रोल-डीजल के दाम, रांची समेत इन शहरो का रेट… जानें
इसे भी पढ़ें : आज रांची समेत यहां बरसेगा पानी, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें : राज्य की बुनियादी ढांचा को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम चंपई
इसे भी पढ़ें : सड़क पर झलका व्यवसायियों का गुस्सा… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की टाटा पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : स्टेट बैंक में मैनेजर बनने का बेहतरीन मौका… जानें कैसे




