spot_img
spot_img
spot_img

भारतीय टीम का ऐलान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय चयनकर्ताओं ने आज वह परदा उठाया जिसका इंतजार पूरे देश को था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की बहुप्रतीक्षित श्रृंखला के लिये भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। इस बार खबर के केंद्र में हैं वो मुस्कुराते चेहरे, जो कभी चोट की धुंध में खो गये थे, मगर अब मैदान की धूप में फिर से चमकने को तैयार हैं ऋषभ पंत। कप्तानी की कमान युवा और निडर शुभमन गिल संभालेंगे। वहीं, पंत उपकप्तान होंगे। टीम के तेजतर्रार गेंदबाज आकाश दीप भी चोट के बाद लौटे हैं। वहीं करुण नायर को मौका नहीं मिला। ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल, वहीं, बीच की कतार में सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के बीच होगी नई सुबह की जंग। गेंदबाजी में बुमराह, सिराज और आकाश दीप की तेज त्रिमूर्ति होगी, तो वहीं स्पिन के मोर्चे पर जडेजा, कुलदीप, अक्षर और वॉशिंगटन सुंदर के हाथों में गेंद की जादूगरी होगी। पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेन्स में खेला जायेगा। दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी के मैदान पर होगा। इसके बाद दोनों देशों के बीच वनडे और टी20 की श्रृंखलायें होंगी। इधर, युवा सपनों की प्रयोगशाला यानी भारत-ए टीम भी तय कर दी गई है। कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को सौंपी गई है, वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ उनके उपकप्तान होंगे। ये युवा शेर 13, 16 और 19 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका-ए से भिड़ेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...