Kohramlive : BCCI ने आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार भी टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। वहीं, हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे। कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम में ऋषभ पंत, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पाण्ड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यूजवेन्द्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। वहीं शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान को रिजर्व में रखा गया है। T20 विश्व कप 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू हो रहा है। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। 29 जून तक चलने वाले इस ICC इवेंट में भारत-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला 9 जून को होगा। पहली बार T20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारत टूर्नामेंट के ग्रुप ए का हिस्सा है, जिसमें उसके अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, USA और कनाडा की टीमें है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड के सभी स्कूल बंद, किस क्लास तक… जानें
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…







