spot_img

भारतीय टी20 टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिये भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। टीम में युवा जोश और अनुभवी हुनर का ऐसा मेल है, जो सीरीज को खास बनाने का दम रखता है। खास नजरें सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्हें टीम में जगह दी गई है। भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा जैसे युवा बल्लेबाज को भी मौका मिला है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिये संजू सैमसन और ईशान किशन मौजूद हैं। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

बुमराह का नाम टीम में, लेकिन खेलना फिटनेस पर निर्भर

टीम की सूची में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी है। हालांकि मैदान पर उनकी मौजूदगी फिलहाल उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। अगर बुमराह पूरी तरह फिट होकर उतरते हैं, तो भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को उनका अनुभव और धार दोनों मिलेंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीनों टी20 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे। पहला टी20: 13 सितंबर। दूसरा टी20: 15 सितंबर। तीसरा टी20: 17 सितंबर।  यानी पांच दिनों के भीतर क्रिकेट के तीन बड़े मुकाबले दिल्ली के क्रिकेटप्रेमियों को रोमांच से भर देंगे। शाम ढले जब स्टेडियम की रोशनी जलेगी, तो हर चौका-छक्का और हर विकेट के साथ राजधानी का क्रिकेट जुनून भी परवान चढ़ता नजर आयेगा।

टी20 सीरीज के लिये भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।

इसे भी पढ़ें :

बिना बताये बिरयानी खाने गई छात्रा अब दुनिया में नहीं…

UP : एक छोटी-सी गलती, एक कथित सजा और...

DM से पुजारी बोले, भगवान को अकेला छोड़कर कैसे चले जायें…

Kohramlive : मंदाकिनी नदी का पानी लगातार बढ़ रहा...

बिहार की बेटियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये… जानें क्यों

Bihar : बिहार में शिक्षा, रोजगार और हुनर के...

नेतरहाट की नाशपाती अब हाट से बाजार तक…

Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में जब नाशपाती पकती...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिना बताये बिरयानी खाने गई छात्रा अब दुनिया में नहीं…

UP : एक छोटी-सी गलती, एक कथित सजा और...

DM से पुजारी बोले, भगवान को अकेला छोड़कर कैसे चले जायें…

Kohramlive : मंदाकिनी नदी का पानी लगातार बढ़ रहा...

बिहार की बेटियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये… जानें क्यों

Bihar : बिहार में शिक्षा, रोजगार और हुनर के...

नेतरहाट की नाशपाती अब हाट से बाजार तक…

Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में जब नाशपाती पकती...