spot_img

बिहार की बेटियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बिहार में शिक्षा, रोजगार और हुनर के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही बेटियों के लिये राज्य सरकार जल्द ही एक नई पहल शुरू करने की तैयारी में है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से ‘बेटी स्टार्टअप चैलेंज’ योजना के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रस्ताव पर जल्द ही कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद है। CM सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के मौके पर बेटियों को उद्यमी बनाने के लिये इस पहल की घोषणा की थी।

आइडिया आपका, शुरुआती मदद सरकार की!

योजना लागू होने के बाद बेटियों को अपने नये बिजनेस आइडिया को स्टार्टअप का रूप देने के लिये 50 हजार से 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिल सकेगा। अगर कारोबार को आगे बढ़ाने और रोजगार पैदा करने के लिये अतिरिक्त पूंजी की जरूरत होगी, तो बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने की भी योजना है। इस तरह बिहार की बेटियों के हाथ में अपना कारोबार खड़ा करने का एक नया मौका होगा। यह उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शुरू होने वाली पहली स्टार्टअप योजना होगी। खास बात यह है कि राज्य में केवल बालिकाओं को केंद्र में रखकर शुरू होने वाली यह अपनी तरह की पहली पहल होगी। योजना का सीधा मकसद है कि बेटियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनाना। सरकार योजना में ऐसे बिजनेस आइडिया को प्राथमिकता देने की तैयारी कर रही है, जिनमें नयापन, नवाचार और व्यावहारिक उपयोगिता हो। प्रस्ताव ऐसा होना चाहिये, जिसे जमीन पर उतारा जा सके और जो आगे चलकर कारोबार के साथ रोजगार के नये अवसर भी पैदा करे।

कमेटी करेगी बिजनेस आइडिया की परख

आवेदकों से उनके स्टार्टअप का विस्तृत प्रस्ताव मांगा जायेगा। इसमें बिजनेस आइडिया, अनुमानित लागत और उसे लागू करने की योजना जैसी जानकारी देनी होगी। प्रस्तावों के मूल्यांकन के लिये एक कमेटी गठित की जायेगी। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के साथ उद्योग विभाग की भूमिका भी होगी। चयन के दौरान मुख्य रूप से इन बातों पर नजर रहेगी, जैसे, बिजनेस आइडिया कितना नया और उपयोगी है। उसमें कितना नवाचार है। बाजार या समाज की किस जरूरत को पूरा करता है। उसे जमीन पर उतारने की कितनी क्षमता है। उससे भविष्य में रोजगार के कितने अवसर पैदा हो सकते हैं।

ये बेटियां कर सकेंगी आवेदन

प्रस्तावित नियमों के मुताबिक आवेदन के लिये आवेदक महिला/बेटी का बिहार का मूल निवासी होना जरूरी होगा। उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिये। निवास और आयु प्रमाण पत्र देना होगा। बिजनेस या प्रोजेक्ट का विस्तृत प्रस्ताव देना होगा। प्रस्ताव में बिजनेस आइडिया और अनुमानित लागत की जानकारी देनी होगी। आवेदन संबंधित विभाग की वेबसाइट या पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें :

बिना बताये बिरयानी खाने गई छात्रा अब दुनिया में नहीं…

UP : एक छोटी-सी गलती, एक कथित सजा और...

DM से पुजारी बोले, भगवान को अकेला छोड़कर कैसे चले जायें…

Kohramlive : मंदाकिनी नदी का पानी लगातार बढ़ रहा...

नेतरहाट की नाशपाती अब हाट से बाजार तक…

Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में जब नाशपाती पकती...

रांची में 18 कोचिंग संस्थानों को सील करने की तैयारी शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में कोचिंग और लाइब्रेरी चलाने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिना बताये बिरयानी खाने गई छात्रा अब दुनिया में नहीं…

UP : एक छोटी-सी गलती, एक कथित सजा और...

DM से पुजारी बोले, भगवान को अकेला छोड़कर कैसे चले जायें…

Kohramlive : मंदाकिनी नदी का पानी लगातार बढ़ रहा...

नेतरहाट की नाशपाती अब हाट से बाजार तक…

Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में जब नाशपाती पकती...

रांची में 18 कोचिंग संस्थानों को सील करने की तैयारी शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में कोचिंग और लाइब्रेरी चलाने...