spot_img

बिना बताये बिरयानी खाने गई छात्रा अब दुनिया में नहीं…

Date:

spot_img
spot_img

UP : एक छोटी-सी गलती, एक कथित सजा और फिर ऐसा हादसा, जिसने एक परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी। फरीदाबाद के गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा जानवी की मौत ने शिक्षा व्यवस्था में बच्चों के साथ व्यवहार और अनुशासन के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। परिजनों ने स्कूल प्रशासन और एक शिक्षक पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका कहना है कि जानवी बिना बताये बिरयानी खाने चली गई थी। जानकारी मिलने के बाद शिक्षक ने उसे कथित तौर पर करीब चार घंटे तक खड़ा रहने की सजा दी।

Class 11 student jumps from school roof in Faridabad dies

परिजनों का दावा, अपमान से टूट गई थी जानवी

परिजनों के अनुसार, घंटों खड़े रहने की सजा से जानवी बेहद आहत थी। परिवार का आरोप है कि उसे सबके सामने अपमानित महसूस कराया गया और वह इस घटना के बाद गहरे मानसिक दबाव में थी। इसके बाद स्कूल में जानवी के साथ एक दुखद घटना हुई। उसे तत्काल बीके नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर मां का रो-रोकर बुरा हाल था। एक मां की आंखों के सामने उसकी बेटी की दुनिया खत्म हो चुकी थी और परिवार के सामने अब सिर्फ सवाल थे।

Class 11 student jumps from school roof in Faridabad dies

CCTV से खुलेगा घटना का राज

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये जांच शुरू कर दी है। स्कूल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा साथी छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आयेगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। जानवी अब नहीं है। पीछे रह गया है एक ऐसा परिवार, जिसके सपनों में उसकी बेटी का भविष्य बसा था।

Class 11 student jumps from school roof in Faridabad dies

इसे भी पढ़ें :

DM से पुजारी बोले, भगवान को अकेला छोड़कर कैसे चले जायें…

Kohramlive : मंदाकिनी नदी का पानी लगातार बढ़ रहा...

बिहार की बेटियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये… जानें क्यों

Bihar : बिहार में शिक्षा, रोजगार और हुनर के...

नेतरहाट की नाशपाती अब हाट से बाजार तक…

Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में जब नाशपाती पकती...

रांची में 18 कोचिंग संस्थानों को सील करने की तैयारी शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में कोचिंग और लाइब्रेरी चलाने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: