Kohramlive desk : आज के जमाने में जहां महंगाई आसमान छू रही है,आप महज 35 पैसे देकर 10 लाख रुपये का बीमा कवर पा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी बीमा एजेंट के पास जाने की भी जरूरत नहीं है। न ही सभी लोग पॉलिसी ले सकते हैं। अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो आपको यह बीमा कवर मिल सकता है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपको 35 पैसे के लगभग शून्य प्रीमियम पर ₹10 लाख तक का बीमा कवर (Insurance cover) प्रदान कर रहा है। यात्रियों के पास IRCTC वेबसाइट के माध्यम से ट्रेन टिकट बुक करते समय ‘यात्रा बीमा’ चुनने का विकल्प होता है। यदि आप अपनी ट्रेन की बुकिंग के समय विकल्प का प्रयोग करते हैं, तो एक PNR (यात्री नाम रिकॉर्ड) के तहत बुक किए गए सभी यात्रियों के लिए यात्रा बीमा लागू होगा।
क्या-क्या मिलता है 35 पैसे के इस बीमा में
बता दें कि केवल IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने वाले भारतीय नागरिक ही बीमा कवर खरीदने के पात्र होंगे। IRCTC की वेबसाइट के अनुसार irctc.co.in पर बताया , पॉलिसी में ट्रेवलिंग के दौरान कि इस पॉलिसी में रेल यात्रा के दौरान मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता (Permanent Total Disability), स्थायी आंशिक विकलांगता और चोट और शव के परिवहन के लिए अस्पताल में भर्ती खर्च शामिल हैं।
अगर व्यक्ति आंशिक रूप से विकलांग (Permanent Partial Disability) हो जाता है, तो उसे 7.5 लाख रुपये तक का कवरेज मिलता है. अगर दुर्घटना आदि में चोट लग गयी है, तो अस्पताल में भर्ती होने का खर्च मिलता है, जो 2 लाख रुपये है। पार्थिव शरीर को मृतक के घर तक ले जाने के लिए 10,000 रुपये तक का कवरेज भी यह बीमा प्रदान करता है।
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ Test Series: पहले टेस्ट में रहाणे होंगे कप्तान, दूसरे टेस्ट में शामिल होंगे विराट!
इसे भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की दर्दनाक मौत, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न
इसे भी पढ़ें :INDIA में कल लॉन्च हो रहा है नया PUBG गेम














