spot_img

नहीं रहे भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : देश के जाने-माने संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह पिछले छह महीने से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उनके सचिव दिनेश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पं. शिव कुमार शर्मा का निधन  मंगलवार को प्रातः 8 से 8.30 बजे के करीब हुआ। उनका अंतिम संस्कार उनके आवास राजीव आप्स, जिग जैग रोड, पाली हिल, बांद्रा पर होगा। अभी तक अंतिम संस्कार के समय की घोषणा नहीं की गई है।

सिनेमा जगत में महत्‍वपूर्ण योगदान

बता दें कि पंडित शिव कुमार शर्मा का सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा। बॉलीवुड में ‘शिव-हरी’ नाम से मशहूर शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी ने कई सुपरहिट गानों में संगीत दिया था। इसमें से सबसे प्रसिद्ध गाना फिल्म ‘चांदनी’ का ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां’ रहा, जो दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। ‘सिलसिला’ और ‘साहिबा’ फिल्‍म का भी संगीत इसी जोड़ी ने दी थी।

प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पंडित शिवकुमार शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन से हमारी सांस्कृतिक दुनिया पर गहरा असर पड़ेगा है। उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया। …. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

इसे भी पढ़ें : बच्‍चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्‍या कर रही महिलाएं

इसे भी पढ़ें : भारत की इस ट्रेन में फ्री में कर सकतें हैं सफर, नहीं लगता रेल टिकट

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पलटी तेज रफ्तार बस, कराहते रहे यात्री और …

इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…

इसे भी पढ़ें : मां-बाप के सामने बीच सड़क पर मर गया जवान लड़का, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...