Kohramlive : जिस डिजिटल पर्दे पर कहानियों को उड़ान मिलती है, वहीं कुछ प्लेटफॉर्म्स ने मर्यादा की सीमायें लांघ दी थीं। अब भारत सरकार ने 25 OTT एप्स और वेबसाइट्स पर शिकंजा कसते हुये उन्हें पूरे देश में ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय को जानकारी मिली कि ये एप्स सिर्फ मनोरंजन नहीं परोस रहे थे, बल्कि अश्लीलता और आपत्तिजनक विज्ञापनों के जरिये सामाजिक मूल्यों को आघात पहुंचा रहे थे। ऐसा कंटेंट न सिर्फ भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा था, बल्कि युवाओं की मानसिकता को भी दूषित कर रहा था। ब्लॉक किये गये प्लेटफ़ॉर्म में ULLU, ALTT, Big Shots App, Jalva App, Wow Entertainment, Look Entertainment, Hitprime, Feneo, ShowX, Sol Talkies, Kangan App, Bull App, Adda TV, HotX VIP, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, Gulab App, Fugi, Mojflix, Hulchul App, MoodX, NeonX VIP और Triflicks… शामिल है। इन सबका डिजिटल दरवाज़ा अब भारत में बंद कर दिया गया है।
कैसे होगी रोक?
सरकार ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इन सभी वेबसाइट्स और एप्स की सार्वजनिक पहुंच (Public Access) बंद कर दी जाये। यानी अब कोई इन्हें न डाउनलोड कर सकेगा, न खोल सकेगा। सरकार का संदेश साफ है अभिव्यक्ति की आज़ादी ज़रूरी है, लेकिन अश्लीलता के नाम पर समाज को गंदा करने की छूट नहीं दी जा सकती।



