Kohramlive : भारतीय सेना और चीनी सेना इस महीने की 28-29 अक्तूबर तक पूरी तरह से पीछे हट जायेंगी। सेना के सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, चीन के साथ पहले कूटनीतिक स्तर पर समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनी, फिर सैन्य स्तर पर बातचीत हुई। यहां याद दिला दें कि गलवां में संघर्ष के बाद से हालात बिगड़े थे। कुछ रक्षा अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि पूर्वी लद्दाख सेक्टर में डेमचोक और देपसांग मैदानों में दो टकराव बिंदुओं पर भारत और चीन के सैनिकों की वापसी शुरू हो गई है। दोनों पक्षों के बीच हुये समझौतों के अनुसार, भारतीय सैनिकों ने संबंधित क्षेत्रों में पीछे के स्थानों पर अपने सामानों को वापस लाना शुरू कर दिया है। इससे पहले 21 अक्तूबर को, भारत ने ऐलान किया कि उसने पूर्वी लद्दाख में LAC (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर गश्त करने के लिये चीन के साथ समझौता किया है, जिससे चार साल से अधिक समय से चल रहा सैन्य गतिरोध समाप्त हो गया है। एक रोज पहले यानी 24 अक्टूबर को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों देश समान और पारस्परिक सुरक्षा के सिद्धांतों के आधार पर “जमीनी स्थिति” को बहाल करने के लिये आम सहमति पर पहुंच गये हैं। इसमें पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त और चराई की बहाली शामिल है। राजनाथ सिंह ने संबंधों में प्रगति का श्रेय निरंतर बातचीत में संलग्न होने की शक्ति को दिया, क्योंकि जल्द या बाद में, समाधान सामने आयेंगे।
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें
इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट





