spot_img

किसानों का कल भारत बंद,जानिए क्या रहेगा खुला और क्‍या रहेगा बंद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली:  केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर अड़े किसानों का कल भारत बंददेश भर के किसान इस भारत बंद में शामिल होंगे। इस दौरान दुकानों, बाजारों और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा। शुक्रवार (26 मार्च) की सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक बंद किया जाएगा। इस दौरान दुकानों, बाजार, व्यापारिक संगठन आदि को बंद रखने की अपील की गई है। हालांकि, इसमें व्यापारी संगठन पूर्ण भागीदारी देंगे या नहीं इसको लेकर संशय बरकरार है।

किसानों के इस 12 घंटे के भारत बंद के दौरान देशभर के बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आह्वान किया गया है। किसान संगठनों ने कहा है कि लोगों से स्वेच्छा से दुकानें बंद रखने को कहा गया है।

क्‍या-क्‍या रहेगा खुला 

भारत बंद के दौरान किसान रेल मार्ग को बाधित नहीं करेंगे। इस दौरान सड़कों को जाम नहीं किया जाएगा,फैक्ट्रियों-कंपनियों को नहीं बंद करवाने का फैसला लिया गया है। पेट्रोल पंप, परचून की दुकानें, मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर और किताब की दुकानें भी इस दौरान खुली रहेंगी।

भारत बंद के दौरान क्या-क्या करेंगे किसान ?

इस दौरान किसान संगठन देश में जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही नए कृषि कानून और सरकार के पुतले भी जलाए जाएंगे। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान बीते करीब 120 दिनों (4 महीने) से सड़कों पर डटे हुए हैं। 26 मार्च,2021 को किसानों के प्रदर्शन का 120वां दिन है। ऐसे में गौरतलब है कि पिछली बार भारत बंद तीन घंटे का था, जिस वजह से आम जनजीवन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। ऐसे में देखना होगा कि इस बार किसान क्या करते हैं।

इसे भी पढ़ें :चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता पर साधा निशाना

इसे भी पढ़ें :श्रीनगर में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...