spot_img
spot_img
spot_img

एशिया कप में जलवा, पाकिस्तान को रौंद सातवें आसमान पर भारत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर इतिहास दोहराया। यह सिर्फ जीत नहीं थी, बल्कि पाकिस्तान पर लगातार सातवीं टी20 विजय का रिकॉर्ड भी था। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार शाम भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुये 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाये। जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 174 रन ठोकते हुये मुकाबला अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ भारत सुपर-4 में नंबर वन पर पहुंच गया। भारत का अगला मैच 24 सितंबर को बांग्लादेश से होगा।

अभिषेक–तिलक का तूफान 

भारतीय पारी की सबसे चमकदार तस्वीर रही अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की जोड़ी। दोनों ने पहले विकेट के लिये 59 गेंदों में 105 रन जोड़कर पाकिस्तान को बैकफुट पर ढकेल दिया। अभिषेक ने 74 रन की दिलकश पारी खेली, जबकि तिलक ने अंत तक डटकर नाबाद 30 रन बनाये। शुभमन गिल (47) ने स्टाइलिश बल्लेबाजी से पारी को मजबूती दी। हार्दिक पंड्या 7* और तिलक ने मिलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में भी कमाल दिखाया। शिवम दुबे ने 2 अहम विकेट झटके। हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट हासिल कर पाकिस्तानी बल्लेबाजों की लय तोड़ी। इससे पहले, पाकिस्तान की पारी फरहान के अर्धशतक (58 रन) पर टिकी रही। फखर जमान 15 रन पर हार्दिक का शिकार बने। सैम अयूब (21), हुसैन तलत (10), मोहम्मद नवाज (21) जल्दी लौटे। सलमान आगा 17 और फहीम अशरफ 20* ने अंतिम ओवरों में रन जोड़े, लेकिन स्कोर टीम को जीत दिलाने के लिये काफी नहीं था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...