Kohramlive: श्रीलंका और नामीबिया के मैच के साथ ही T20 World Cup 2022 की शुरुआत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया में इस बार यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है। भारत का सफर यहां 23 अक्टूबर से शुरू होना है। टीम इंडिया को पहले ही मैच में पाकिस्तान से भिड़ना है। यह मैच मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होना है। इस महामुकाबला पर मौसम का संकट है।
भारत और पाकिस्तान के सुपरहिट मैच से आईसीसी को काफी उम्मीदें हैं। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के सभी टिकट बिक चुके हैं, इनके लिए काफी मारामारी भी हुई। अगर मौसम की वजह से मैच में खलल डला, तो करीब 1 लाख लोग जो स्टेडियम में मैच देखने को बेकरार हैं। उनका दिल ज़रूर टूट सकता है। मेलबर्न में 23 अक्टूबर यानी रविवार को बारिश होने की संभावना बताई गई है। यह कुछ कम नहीं बल्कि यह संभावना 70 फीसदी तक है। ऐसे में फैन्स के लिए यह चिंता बढ़ाने वाला है, साथ ही आईसीसी के लिए यह अच्छा नहीं होगा
कैसा रहेगा मेलबर्न का मौसम?
Weather। com के अनुसार, 23 अक्टूबर यानी रविवार को मेलबर्न में बारिश की काफी आशंका है। इस दिन दोपहर को मेलबर्न का तापमान 18 डिग्री रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना 70 फीसदी तक रहेगी, बारिश 6 MM। तक हो सकती है और हवा की रफ्तार 15 KMPH तक रहेगी। सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रात को भी बारिश की संभावना 65 फीसदी तक है, इस दौरान भी हवा 10 से 15 KMPH तक चल सकती हैं।
अगर बारिश में धुला मैच तो…
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाइंग स्टेज और सुपर-12 राउंड के लिए रिजर्व डे नहीं है। यानी अगर बारिश या किसी और वजह से मैच नहीं होता है, तो दोनों टीमों में 1-1 प्वाइंट बांट दिया जाएगा। हालांकि, अगर बारिश कुछ देर के लिए ही खलल डालती है तो मैच में ओवर कुछ कम भी किए जा सकते हैं। मैच कराने के लिए कम से कम ऐसी स्थिति होनी चाहिए कि दोनों पारियों में 5-5 ओवर डाले जा सकें।
T20 World Cup के लिए भारत और पाकिस्तान का स्क्वॉड भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर। अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी। स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर। पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, फखर जमां। ट्रेवलिंग रिजर्व: मोहम्मद हारिस, उस्मान कादिर और शाहनवाज दहानी।
इसे भी पढ़ें :UPI और Rupay Card को लेकर वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
इसे भी पढ़ें :थर्ड AC में इनके लिये एक लोअर और एक मिडिल बर्थ रहेगा रिजर्व, देखें
इसे भी पढ़ें :आईटी कंपनी के कर्मियों के लिए बड़ी खबर…देखें
इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, LPG की कीमत भी घटेगी!
इसे भी पढ़ें :NBA और Reliance Retail ने भारत में NBA Merchandise की रेंज लॉन्च की






