spot_img

इंडिया ऑन फायर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अंतरराष्ट्रीय मैदान भले ही इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम की गूंज से खाली है, लेकिन ICC की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नीली जर्सी वालों का दबदबा पूरी दुनिया देख रही है। सिर्फ कुछ दिन पहले अभिषेक शर्मा ने नंबर-1 का सिंहासन हासिल किया था और अब तिलक वर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी की चमक से रैंकिंग के आसमान पर दूसरी पायदान छू ली है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि तिलक ने यह कारनामा बिना कोई ताजा मैच खेले कर दिखाया! वजह? ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड का साउथ अफ्रीका के खिलाफ फीका प्रदर्शन, जिसने उनके अंक और पोजिशन दोनों छीन लिये।

टॉप 3 – भारत और इंग्लैंड का कब्जा

  • अभिषेक शर्मा – 829 अंक (नंबर 1)
  • तिलक वर्मा – 804 अंक (नंबर 2)
  • फिल साल्ट – 791 अंक (नंबर 3)

ट्रेविस हेड 782 अंकों के साथ चौथे नंबर पर खिसक गये हैं, जबकि इंग्लैंड के जॉस बटलर (772) पांचवें स्थान पर डटे हैं। भारत के सूर्यकुमार यादव 739 अंकों के साथ छठी पोजिशन संभाले हुये हैं। ऑस्ट्रेलियाई पावर-हिटर टिम डेविड ने शानदार प्रदर्शन के दम पर 680 अंकों के साथ सीधे टॉप 10 में एंट्री मारी है। उनकी इस एंट्री ने भारत के यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया, जो अब 673 अंकों के साथ 11वें स्थान पर हैं।

टॉप 10 ICC T20 बल्लेबाज (ताजा अपडेट)

रैंकखिलाड़ीदेशअंक
1अभिषेक शर्माभारत829
2तिलक वर्माभारत804
3फिल साल्टइंग्लैंड791
4ट्रेविस हेडऑस्ट्रेलिया782
5जॉस बटलरइंग्लैंड772
6सूर्यकुमार यादवभारत739
7पथुम निसंकाश्रीलंका736
8टिम सिफर्टन्यूज़ीलैंड725
9जोश इंग्लिसऑस्ट्रेलिया690
10टिम डेविडऑस्ट्रेलिया680

 

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में जोश और उमंग… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...