कोहराम लाइव डेस्क : वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रन से बाजी मार ली। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी। मगर टी नटराजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 322 रन पर ही रोक दिया और मैच टीम इंडिया के नाम हो गई।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया ने वनडे में भी कमाल किया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। टीम इंडिया 48.2 ओवरों में 329 रनों पर ऑल आउट हो गई। 33व रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 322 रन बना पाई।
That Winning Feeling ????????#TeamIndia beat England by 7 runs in the third & final @Paytm #INDvENG ODI and complete a 2-1 series win. ????????
Scorecard ???? https://t.co/wIhEfE5PDR pic.twitter.com/mqfIrwJKQb
— BCCI (@BCCI) March 28, 2021
इंग्लैंड के नंबर आठ बल्लेबाज सैम कुरैन (नाबाद 95 रन) का साहसिक प्रयास किया, मगर वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। एक समय इंग्लैंड की हार निश्चित लग रही थी, जब उसने 40वें ओवर में आदिल राशिद के रूप में अपना आठवां विकेट 257 रन पर गंवा दिया था। लेकिन आठवें नंबर के बल्लेबाज सैम कुरेन ने साहसिक पारी खेलते हुए टीम को अंत तक मैच में बनाए रखा। मगर अंतत: मैच टीम इंडिया की झोली में आकर गिरी।

India win!
Natarajan gives away just six runs in the final over, giving his team a seven-run victory.
It means India take the ODI series 2-1! ???? pic.twitter.com/Au4lyUs2EM
— ICC (@ICC) March 28, 2021

पहले ही ओवर में आक्रामक तेवर दिखाने वाले जेसन रॉय को भुवनेश्वर ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर चलता किया। तो अगले ओवर में भुवी ने प्लान बनाकर जॉनी बैर्यस्टो को जाल में फंसाते हुए एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। शुरुआत से ही असहज दिखायी पड़ रहे और बेन स्टोक्स भी जरूरत के मौके पर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, तो कार्यकारी कप्तान जोस बटलर भी 15 रन बनाकर शार्दूल ठाकुर का शिकार हो गए। लिविंगस्टोन (36) ने कुछ अच्छे स्ट्रोक लगाए और टिकने की कोशिश की, लेकिन निगाहें जमने के बाद वह ठाकुर की फुलटॉस-स्लोअर वन पर गच्चा खा गए और उन्हीं को आसान कैच दे बैठे। ठाकुर अपने अगले ओवर में फिर से इंग्लैंड पर भारी साबित हुए। शार्दूल ने अपना तीसरा और इंग्लैंड छठा विकेट चटकाते हुए डेविड मलान को चलता कर दिया, जो शॉर्ड मिडविकेट पर पुल करने की कोशिश में रोहित के हाथों लपके गए। मलान ने 50 रन बनाए। निचले क्रम में ऑलराउंडर मोइन अली ने कुछ बेहतरीन स्ट्रोक लगाकर जरूर भारतीयों को परेशान किया, लेकिन फिर से अटैक पर भुवनेश्वर कुमार ने उनकी संक्षिप्त पारी पर ब्रेक लगा दिया।

उसके बाद विराट कोहली बने सुपर मैन। हवा में उड़कर पकड़ा आदिल रशीद का शानदार कैच पकड़ा और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मगर सैम कुरेन ने आखिरी तक सभी की सांसे रोक दी। 95 रनों की शानदार पारी खेली, मगर टीम को जीत नहीं दिला सके।
इसे भी पढ़ें : विराट कोहली बने सुपर मैन,हवा में उड़कर पकड़ा कैच










