Kohramlive : ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों रोहित शर्मा और भरोसेमंद श्रेयस अय्यर के बल्ले ने उम्मीद की लौ जलाई, दोनों ने मिलकर भारत को 50 ओवर में 264 रन की इज्जतदार मंजिल तक पहुंचाया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने जवाब में ऐसी मजबूती दिखाई, जैसे रेगिस्तान में भी हरियाली उग आये। मैथ्यू शॉर्ट (74 रन) और कूपर कोनोली (नाबाद 61) ने मैच की दिशा ही मोड़ दी। एक वक्त था जब स्कोरबोर्ड पर 54 पर 2 विकेट झिलमिला रहा था, भारतीय गेंदबाजों के चेहरे पर चमक थी, स्टैंड में बैठे नीले जर्सी वाले दर्शक उछल रहे थे, पर तभी मैदान में उतरे शॉर्ट और कोनोली ने उस उत्साह को सन्नाटे में बदल दिया। हर्षित राणा की गेंद ने जब शॉर्ट की गिल्लियां बिखेरीं, तो लगा शायद कहानी पलटेगी, पर कोनोली का धैर्य लोहे सा अडिग रहा। वो डटा रहा। एक-एक रन जोड़ता रहा। भारत ने आखिरी पलों में विकेट जरूर झटके, पर तब तक ऑस्ट्रेलिया 46.2 ओवर में लक्ष्य (265 रन) तक पहुंच जीत हासिल कर ली। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर, तीनों ने दो-दो विकेट लेकर अपने जज्बे का सबूत दिया, जबकि सिराज और अक्षर ने एक-एक कामयाबी हासिल की। गिल की कप्तानी में इस हार के साथ भारत सीरीज में 2-0 से पीछे हो गया है।
भारत फिर हारा, ऑस्ट्रेलिया के इन दो बल्लेबाजों ने किया कमाल…
Date:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...







