spot_img

भारत एक है और एक रहेगा : गवर्नर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भारत एक है और एक रहेगा। हम एक रहकर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। हम एक रहकर मानवता की भावना को पल्लवित और पुष्पित कर सकते हैं। मौका था आठ राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित कार्यक्रम का। आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और पांच केंद्रशासित प्रदेशों चंडीगढ़, दिल्ली, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार का आज स्थापना दिवस है। गवर्नर ने कहा कि भारत में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन सभी एक दूसरे की भाषा और भावना का सम्मान करते हैं। एकता के साथ-साथ विश्व-बंधुत्व की भावना हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसका परिचय पीएम नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी के समय दिया। जब विश्व के विभिन्न देशों को निःशुल्क कोविड टीका प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में हमारी अर्थव्यवस्था नित्य-नया मुकाम हासिल कर रहा है।

गवर्नर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में मानवता के प्रति जो धर्म निभाया, उसे विश्व सदियों तक याद रखेगा। आज हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है कि समाज की मुख्य धारा से वंचित लोगों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि लोग अपनी भाषा, संस्कृति के साथ अन्य की भी भाषा, संस्कृति जानने का प्रयास करें एवं उनका आदर और सम्मान करें।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के लोक गीत एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस दौरान गवर्नर ने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की और विभिन्न प्रदेशों के लोगों को सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें : अलर्ट मोड पर झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस, बॉर्डर पर लग रहे CCTV कैमरे… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : घूसखोर ASI के साथ क्या किया ACB ने… जानें

इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...