भारत को मिला नया उपराष्ट्रपति, सी.पी. राधाकृष्णन ने ली शपथ

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में सी.पी. राधाकृष्णन ने आज राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्र सरकार का पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहा। समारोह में राज्यों से भी सियासी हस्तियों का जमावड़ा दिखा। ओडिशा के CM मोहन माझी, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेता देर रात दिल्ली पहुंचे थे।

यहां याद दिला दें कि राधाकृष्णन को मंगलवार को हुये चुनाव में 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुये। कुल 767 सांसदों ने वोट डाले, जिनमें से 752 वोट वैध रहे। एनडीए उम्मीदवार को उम्मीद से 14 वोट ज्यादा मिले, जिससे विपक्ष में क्रॉस-वोटिंग की चर्चा तेज हो गई है। दिलचस्प यह भी रहा कि वाईएसआर कांग्रेस के 11 सांसदों ने भी NDA उम्मीदवार को समर्थन दिया, जबकि 13 सांसद वोटिंग से नदारद रहे। इनमें बीजेडी, बीआरएस, अकाली दल और एक निर्दलीय सांसद शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद PM मोदी ने राधाकृष्णन को बधाई देते हुये कहा कि उन्हें भरोसा है, नये उपराष्ट्रपति संविधान के मूल्यों को मजबूती देंगे और संसद में स्वस्थ संवाद की परंपरा को आगे बढ़ायेंगे।

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...