spot_img
spot_img
spot_img

भारत ने तोड़े Corona के सारे Record, एक दिन में मिले 3.15 लाख नये मामले

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive Desk : भारत ने दुनिया भर में कोरोना के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है। एक दिन में 3 लाख 15 हजार 552 नये मामले सामने आये हैं। इससे पहले बीते 8 जनवरी को अमेरिका में 3.07 लाख लोग संक्रमित पाये गये थे। एक दिन में इतने संक्रमितों का एक साथ मिलना अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

बुधवार को झारखंड में भी कोरोना ने नया रिकॉर्ड बनाया। 5041 नये संक्रमित मिले। जिसमें सबसे ज्‍यादा रांची से 1361 मरीज की पुष्टि हुई। वहीं पूर्वी सिंहभूम से 718 मरीज मिले। मौत की बात करें तो बुधवार को राज्‍य में सबसे ज्‍यादा मौत भी हुई। 62 लोग कोरोना से जंग हार गये। जिसमें कई अधिकारी भी शामिल हैं।

झारखंड में कहां से मिले कितने मरीज

बोकारो 206, चतरा 170, देवघर 161, धनबाद 252, दुमका 85, पूर्वी सिंहभूम 718, गढ़वा 86, गिरिडीह 69, गोड्डा 78, गुमला 105, हजारीबाग 195, जामताड़ा 67, खूंटी 159, कोडरमा 326, लातेहार 88, लोहरदगा 87, पाकुड़ 15, पलामू 132, रामगढ़ 231, रांची 1361, साहिबगंज 94, सरायकेला 98, सिमडेगा 47 और पश्चिमी सिंहभूम 251 मरीज शामिल है।

मौत का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा

बुधवार को रिकॉर्ड 2,101 लोगों ने दम तोड़ दिया। मौतों का यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले मंगलवार को 2,021 मौतें दर्ज की गई थीं। पूरी दुनिया में ब्राजील के बाद भारत इकलौता देश है जहां एक दिन में इतनी मौतें हो रही हैं।

झारखंड में कहां हुई कितनी मौत

चतरा 01, देवघर 01, धनबाद 05, दुमका 02, पूर्वी सिंहभूम 11, गढ़वा 01, गोड्डा 02, खूंटी 01, कोडरमा 03, लोहरदगा 01, पलामू 01, रामगढ़ 04, रांची 22, साहिबगंज 03 और पश्चिमी सिंहभूम 04।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए : 3.15 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत : 2,101
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए : 1.79 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके : 1.59 करोड़
अब तक ठीक हुए : 1.34 करोड़
अब तक कुल मौत : 1.84 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या : 22.84 लाख

इन 12 राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज बढ़े

महाराष्ट्र में 67,468, उत्तर प्रदेश में 33,106, दिल्ली में 24,638, कर्नाटक में 23,558, केरल में 22,414, राजस्थान में 14,622, छत्तीसगढ़ में 14,519, मध्य प्रदेश में 13,107, गुजरात में 12,553, बिहार में 12,222, तमिलनाडु में 11,681, पश्चिम बंगाल में 10,784 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

इसे भी पढ़ें : Palamu : गड्ढ़े में गिरी पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी, SI की मौत, 23 मई को बनने वाला था दूल्हा

इसे भी पढ़ें : #Dhanbad : अस्‍पताल की चौखट पर फूलते-फूलते थम गई सांसें, न ऑक्‍सीजन मिला न स्‍ट्रेचर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...