Jamshedpur : जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती ने आज यानी शुक्रवार को नॉमिनेशन फाइल कर दिया। उनके नॉमिनेशन के दरम्यान CM चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन और पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद थे।
समीर मोहंती के नॉमिनेशन के बाद साकची के बोधि मैदान में आयोजित सभा में CM चंपई सोरेन ने कहा कि देश में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इंडी गठबंधन मजबूत है और हम पूरी मजबूती से लोकसभा चुनाव में लड़ रहे हैं। देश में किसी की लहर नहीं चल रही है। PM मोदी के चाईबासा दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल है, कोई कहीं आ-जा सकता है। हमारे गठबंधन और प्रत्याशी पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। भाजपा की सरकार जुमलेबाजी की सरकार है। इस बार महागठबंधन झारखंड की सभी 14 सीटों पर कब्जा जमा रही है।
बंगाली हूं, किसी से डरने वाला नहीं : सुप्रियो भट्टाचार्य
वहीं, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने समीर मोहंती के जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश जुमलों की सरकार से त्रस्त हो चुका है। PM के पास आज कोई मुद्दा नहीं है, जिसे वे जनता के बीच रख सकें। भट्टाचार्य ने कहा कि जमशेदपुर की जनता इस बार मन बना चुकी है। समीर मोहंती को जीत से कोई रोक नहीं सकता। समीर के नामांकन में गांव से लेकर शहर तक जुटे लाखों लोग इस बात का गवाह है कि जमशेदपुर में बदलाव होने जा रहा है। ईडी के रडार पर आने के सवाल पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाली हूं, किसी से डरने वाला नहीं हूं। मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं।
इसे भी पढ़ें : नॉमिनेशन के बाद भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ का दावा… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ एक्सीडेंट…
इसे भी पढ़ें :आज इन जिलों में हीट वेव से रहे सतर्क…
इसे भी पढ़ें :JAC बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट…यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :कार में बड़े काम का है ये बटन, कूल-कूल कर देगा… जानें







