Kohramlive : कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज T20 विश्व कप का इंडिया बनाम पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। पाकिस्तान बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरा है। वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव किये हैं। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है, जबकि अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें संतुलित और आक्रामक संयोजन के साथ उतरी हैं।
भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान की प्लेइंग XI
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।








