kohramlive desk : T-20 वर्ल्डकप में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच को रद्द करने की बात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद अब बिहार के डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने भी कही है। उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर में दूसरे राज्य के लोगों की हत्या हो रही है, ये दुखद है। पाकिस्तान भारत में जो आतंक बढ़ाने का काम कर रहा है, ऐसे में इस तरह की चीज़ें (भारत-पाक मैच) रुक जानी चाहिए।
घटनाएं निंदनीय, रद्द नहीं किया जा सकता मैच : बीसीसीआई उपाध्यक्ष
बिहार के डिप्टी सीएम बोले कि पाकिस्तान को संदेश देने के लिए भारत को इस तरह का कदम उठाना चाहिए। गिरिराज सिंह से पहले जिस शख्स की आतंकियों ने हत्या की थी, उसके पिता ने सरकार से भारत-पाकिस्तान का मैच रद्द करवाने की मांग की थी। बता दें कि टी-20 वर्ल्डकप में 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है। कांग्रेस नेता और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी इस पूरी बहस पर बयान दिया है। राजीव शुक्ला ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में जो भी घटनाएं हुई हैं, वो निंदनीय हैं, लेकिन मैच को इस तरह रद्द नहीं किया जा सकता है। ये ICC का कमिटमेंट है।
I think such things (India vs Pak match in upcoming ICC T20 World Cup) should be halted…so that Pak get a message that if they keep supporting terrorism, India will not stand by them on any matter: Bihar’s Dy CM Tarkishore Prasad on recent targeted civilian killings in J&K pic.twitter.com/ZZejMBFA1y
— ANI (@ANI) October 18, 2021
इसे भी पढ़ें :पैकेजिंग यूनिट में लगी आग, 5वीं मंजिल से कूदे मजदूर…
इसे भी पढ़ें :ग्राहकों के लिए खुशखबरी : Jio के दम पर बढ़ रही है इंडस्ट्री की 4G डाउनलोड स्पीड
इसे भी पढ़ें : Dumka में मिला इतना विस्फोटक कि…
इसे भी पढ़ें : OMG! इतना बड़ा सांप, उठाने के लिए लगाना पड़ा JCB… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Fact Check : धनबाद में मिला भारी-भरकम सांप, फॉरेस्टर और डीएसपी ने कहा- यह…
इसे भी पढ़ें : जाल में फंसी अजीबो-गरीब मछली, जिसने भी देखा रह गया दंग
इसे भी पढ़ें : दो भाइयों की हत्या, तेजाब से शव को जलाने की कोशिश
इसे भी पढ़ें : 90 लाख की चायनीज और कोरियन सिगरेट जब्त, DRI ने 2 को दबोचा
इसे भी पढ़ें : चालक की बदमाशी से बिगड़ते बिगड़ते बचा माहौल…वीडियो
इसे भी पढ़ें : Indian Cricket Team Coach: BCCI ने जारी की TEAM INDIA के कोच के लिए एप्लीकेशन
इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों Amitabh Bachchan ने ‘दशहरा’विश’ पर यूजर्स से मांगी माफी




