spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Income Tax Return भरना हुआ आसान, जानिए क्या है नई व्यवस्था!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk : अगर आप भी Income Tax की नई वेबसाइट पर आ रही दिक्कतों की वजह से आईटीआर फाइल नहीं कर पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं . सरकार ने आयकर रिटर्न फाइल करने को आसान बनाने के लिए एक नई योजना बनाई है। इसके लिए सरकार ने इंडिया पोस्ट को काम पर लगाया है। अब आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में भी आयकर रिटर्न फाइल (file itr from post office) कर सकेंगे।

 इंडिया पोस्ट ने क्या कहा है?

नजदीकी पोस्ट ऑफिस में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बारे में बताते हुए इंडिया पोस्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। ट्वीट में इंडिया पोस्ट ने कहा है कि अब आपको अपना आईटीआर फाइल करने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप आसानी से अपने नजदीक के पोस्ट ऑफिस जाकर या किसी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आईटीआर फाइल कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस से दी जाती हैं तमाम सेवाएं

पूरे देश में पोस्ट ऑफिस पर लोगों को डाक, बैंकिंग और बीमा सेवाएं दी जाती है। लोग एक ही जगह से इन सारी सुविधाओं का लाभ उठा लेते हैं। अब लोग पोस्ट ऑफिस से ही इनकम टैक्स रिटर्न भी फाइल कर सकेंगे। पोस्ट ऑफिस से लोग तमाम सरकारी फायदे और जानकारियां हासिल कर सकते हैं। भारत में पोस्ट ऑफिस का नेटवर्क बहुत बड़ा है, ऐसे में सरकार की कोशिश है कि लोगों को इस नेटवर्क से फायदा पहुंचाया जा सके।

ऑनलाइन भी फाइल कर सकते हैं आईटीआर

अगर आप ऑनलाइन आईटीआर फाइल करना चाहते हैं तो उसकी सुविधा को बहुत पहले से ही है। अब तो नई इनकम टैक्स वेबसाइट भी लॉन्च हो गई है। आप https://www.incometax.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन ही आईटीआर फाइल कर सकते हैं। हालांकि, जब से नई वेबसाइट लॉन्च हुई है, तभी से उस पर दिक्कतें आ रही हैं। इंफोसिस ने नई वेबसाइट बनाई है और वह लगातार इसे बेहतर बनाने की कोशिशें कर रही है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...