दिनदहाड़े वारदात, CCTV में कैद…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात की पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। खबर है कि चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत कदगांवा कला पंचायत निवासी यमुना देवी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे केवलिया (बालाबांध) गांव स्थित एक कपड़े की दुकान पर खरीदारी करने आई थीं। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (JH02AL 0762, काला रंग) दुकान के बाहर ताला लगाकर खड़ी कर दी और निश्चिंत होकर कपड़े देखने अंदर चली गईं। लेकिन कुछ ही देर बाद जब वे बाहर लौटीं, तो बाइक गायब थी। यमुना देवी ने आसपास काफी खोजबीन की, लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने आशंका जताई कि अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गये हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगाला। जांच के दौरान फुटेज में दो युवक संदिग्ध तरीके से बाइक ले जाते हुये नजर आये। पुलिस ने दोनों संदिग्ध युवकों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी है और आम लोगों से उनकी पहचान में सहयोग करने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगा कड़ा एक्शन…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...

शादीशुदा महिला से प्यार, पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज…

UP : कभी साथ जीने-मरने की कसमें, कभी नई...

राजधानी रांची में चली गो’ली, दो साल पहले भतीजा मा’रा गया, अब चाचा को दागी गो’ली…

Ranchi(Nitu Singh) : राजधानी रांची के पिथोरिया थाना क्षेत्र...

सड़क पर उतरे सांसद और विधायक समेत 12 पर FIR…

Bokaro : बोकारो के बेरमो की बेटी अनिता की...