ट्रेंडिंग : चीन कई मायनों में दुनिया में अपना दबदबा कायम रखनेवाला देश माना जाता है। हाल के दिनों में इसके कुछ चिंताजनक पहलू भी सामने आए हैं। यहां 10 साल में एक बार होने वाली जनगणना में अविवाहित पुरुषों की संख्या को लेकर बड़ी बात सामने आई है। जनगणना में पता चला है कि चीन में करीब 3 करोड़ लोग अविवाहित हैं। इनके अविवाहित होने के पीछे का प्रमुख कारण देश में दुल्हनों का घोर टोटा है। बता दें कि 3 करोड़ की यह संख्या कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है। गौरतलब है कि चीन में कई सालों तक ‘एक बच्चा नीति’ लागू थी। ऐसे में अधिकतर चीनियों द्वारा बेटा पैदा करने की चाहत आज उनके लिए परेशानी का कारण बन गई है।
Read More : गिरिडीह में पेड़ पर लटकी मिली छात्र की लाश, BSC फाइनल इयर का था स्टूडेंट
113 लड़कों पर 100 लड़कियां
साउथ चाइना की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ताजा जनगणना में लड़कियों की कुल आबादी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह बहुत ज्यादा नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में लैंगिक असमानता का मुद्दा निकट भविष्य में खत्मह होने के आसार नहीं हैं। चीन के सातवें राष्ट्रीय जनसंख्या के आंकड़े के मुताबिक, पिछले साल जो एक करोड़ 20 लाख बच्चे पैदा हुए हैं, उनमें 113.3 लड़कों पर मात्र 100 लड़कियां हैं। बता दें कि वर्ष 2010 में यह आंकड़ा 118.1 के अनुपात में 100 था।
Read More : स्मार्ट सिटी मिशन रैंकिंग में झारखंड नंबर वन
पुरुषों से उम्र में बहुत छोटी होती हैं महिलाएं
चीन के प्रोफेसर स्टूवअर्ट गिइतेन बास्तेिन ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘चीन में पुरुष आमतौर पर उन महिलाओं से शादी करते हैं जो उनसे उम्र में काफी छोटी होती हैं, लेकिन जनसंख्या के बुजुर्ग होने की वजह से ज्यादा दिक्कत पैदा हो गई।’ बास्तोन ने कहा कि चीनी परिवारों में लोग बेटी की तुलना में बेटों की चाहत ज्यादा रखते हैं। यह समस्या की एक बड़ी वजह है। माना जा रहा है कि भविष्य में चीन के संभावित दूल्हों को दुल्हनों की भारी किल्लत होगी।
Read More : चंद सिरफिरे पुलिस को मारते हैं पत्थर, जीना हराम कर रखा है इनका, देखें वीडियो
और गहराएगा जनसंख्या से जुड़ा संकट
चीन की आबादी 2019 की तुलना में 0.53 प्रतिशत बढ़कर 1.41 अरब हो गई है। 2019 में देश की आबादी 1.4 अरब थी। अनुमान है कि अगले साल की शुरुआत से चीन की आबादी कुछ घटने लगेगी। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (NBS) के अनुसार, नई जनगणना के आंकड़ों से पता चलता है कि चीन में जनसंख्या से जुड़ा संकट और गहराने की उम्मीद है, क्योंकि देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र लोगों की आबादी बढ़कर अब 26.4 करोड़ हो गई है।












