spot_img

यूक्रेन के इस शहर में लाशें ही लाशें, सामने आई रूह कंपाने वाली तस्वीर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार जारी है। युद्ध से सर्वाधिक प्रभावित यूक्रेनी शहरों में से एक मारियूपोल की गलियों,घरों में लाशें बिछ गई हैं, जिन्हें सामूहिक कब्रों में दफनाया जा रहा है। मारियूपोल के मुर्दाघरों में लाशें इतनी ज्यादा हो गई हैं कि कब्रिस्तान में शवों के दफनाने के लिए भी जगह नहीं बची है।रूसी हमले में सैनिकों से साथ-साथ आम नागरिकों की भी मौत हो रही है। मरने वालों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि युद्ध के बीच सभी को अलग-अलग दफनाना असंभव हो गया है।

समाचार एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मारियूपोल शहर के बीचों बीच एक पुराने कब्र में 25 मीटर लंबी गहरी खाई खोदी गई है।  इस खाई में नगरपालिका के समाज सेवा कार्यकर्ता मुर्दाघर और शहर के घरों में मृत पड़े लाशों को लाकर एक साथ दफना रहे हैं।

सामूहिक कब्र में कितने शव?

लाशों को कालीन या प्लास्टिक की थैलियों में लपेटकर कब्र तक लाया जा रहा है।  मंगलवार को सामूहिक कब्र में दफनाने के लिए चालीस शव आए और बुधवार को 30 शव लाए गए। ये शव उन आम लोगों और सैनिकों के थे जो रूस की गोलीबारी में मारे गए।  इनमें से कुछ शव प्राकृतिक कारणों से मरने वालों के भी थे।  शहर के दूसरे हिस्सों से भी कार्यकर्ता शवों को ला रहे हैं इसलिए दफन किए जा रहे शवों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

सामूहिक कब्र में अब तक कितने शवों को दफनाया गया है।  शवों को सामूहिक कब्र में धकेलने के बाद उन्हें दफनाने वाले कार्यकर्ता क्रॉस का चिन्ह बनाते दिखे।  दफनाने के वक्त मरने वालों के परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं दिख रहा है।  लगातार हो रही गोलीबारी के बीच शवों को दफनाना मुश्किल गोलीबारी के बीच शवों को दफनाने वाले कार्यकर्ताओं को अपने जान की भी चिंता है।

शवों को जल्दबाजी में दफनाते दिखे। मंगलवार को ही शहर के इसी कब्रिस्तान में रूस की तरफ से फेंके गए गोले गिरे थे। इस हमले से कार्यकर्ताओं ने खुद को बचाया और शवों को दफनाने का काम कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। कब्रिस्तान में गोला गिरने से उसकी एक दीवार टूट गई।  शहर में लगातार गोलीबारी हो रही है जिस कारण सामूहिक कब्र में शवों को तो भर दिया गया है लेकिन अभी तक उसके उपर मिट्टी डालकर उसे ढका नहीं गया है। नगरपालिका कार्यकर्ता कब्र को ढकने के लिए गोलीबारी रूकने का इंतजार कर रहे हैं। ‘क्या मेरी मां भी यहीं दफन हैं?’

कब्रिस्तान के बाहर एक महिला खड़ी हैं जो अपनी मृत मां के शव को ढूंढ रही हैं। उन्होंने शवों को दफना रहे लोगों से अपनी मां का नाम लेकर पूछा कि क्या उनकी मां को भी इसी कब्र में दफनाया गया है? महिला ने अपना नाम न बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी एपी से बताया कि उनकी मां तीन दिनों पहले मर गई थीं। गोलीबारी के बीच वो अपनी मृत मां को मुर्दाघर में छोड़ गई थीं। उनके शव के साथ उनका नाम लिखा एक कागज भी था। महिला की बात सुन दफना रहे लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी मां भी इसी सामूहिक कब्र में दफनाई गई हैं।

इसे भी पढ़ें :67वीं BPSC PT परीक्षा फिर स्‍थगित, नवोदय एग्‍जाम की आयोग ने बढ़ाई तारीख

इसे भी पढ़ें :जब एक्‍सप्रेस ट्रेन में “सीटी” बजाती है जानकी और विनीता, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...