रांची में आज कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बत्ती, जानें कहां-कहां…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में आज यानी 8 अक्टूबर को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर के कई इलाकों में पावर सब-स्टेशन के मेंटेनेंस, LT लाइन में केबलिंग और अन्य विद्युत कार्यों के कारण अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कहीं सुबह तो कहीं दोपहर और शाम तक बिजली कटौती का असर रहेगा। ऐसे में प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोग पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने और बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी।

हरमू समेत इन इलाकों में दोपहर तक असर

दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक पावर सब-स्टेशन हरमू में मेंटेनेंस कार्य होगा। इस दौरान हरमू, हिंदपीढ़ी, नेजाम नगर, किशोरगंज, विद्यानगर, चेतनटोली, बसंत विहार, शिवदयाल नगर, टुंगरी टोली, शीवगंज, हाईकोर्ट कॉलोनी, श्रीनगर, गंगानगर, यमुनानगर, पुरानी रांची, लेक रोड, मंटू चौक, ग्वाला टोली चौक, सरफराज चौक, बुधिया बगान और अमन सोसाइटी समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, सुनार गली, सेवासदन रोड, लेक रोड और टेलीफोन एक्सचेंज रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।

10 बजे से 4 बजे तक इन इलाकों में कटौती

ईशा नगर और मौलाना आजाद कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। इसी अवधि में चुटिया के कृष्णापुरी रोड नंबर-14, महादेव मंडा लोअर चुटिया, कोकर की सुंदर बिहार कॉलोनी, हनुमान मंदिर के पास और टोकनो कंपाउंड क्षेत्र में भी बिजली बंद रहेगी। मैथन मैरिज गार्डन, बरियातू और आसपास में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बैंक कॉलोनी और मस्जिद गली भी इसकी जद में रहेंगे। मोराबादी में एक ट्रांसफॉर्मर भी बंद रहेगा।

11 से 2 बजे तक इन इलाकों में बिजली गुल

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोअर चुटिया, महादेव मंडा, बेल बगान, नया टोली, समलोंग, मक्चुन्द टोली, हाईटेंशन कॉलोनी, अंबेडकर नगर, महुवा टोली, मिशन कॉलोनी, आदर्श नगर, खोरहा टोली, डॉन बॉस्को, तपोवन गली, कमला नगर और इंडिया टिम्बर समेत आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

2 से 5 बजे तक इन इलाकों में कटौती

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रिशेलदार नगर, ग्वाला टोली, राजेंद्र चौक, JAP-1, हुंडरू, छोटा घाघरा, हरनाटांड़ और हेथू समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

ग्रामीण इलाकों में भी असर

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रामपुर चौक, पलांडू, रिंग रोड, सरवल, मालती, जामुन टोली, गड़के, जामचुवा, रामपुर टाटा रोड, राजा उलातू और गड़के पेट्रोल पंप समेत आसपास के इलाकों में बिजली बाधित रहेगी। शाम 3 बजे से 6 बजे तक सिदरौल, टांगर टोली, टाटा रोड, जोड़ा मंदिर, दुर्गा कॉलोनी, सिदरौल मंगल बाजार, सिंदवार टोली और चटकपुर में बिजली प्रभावित रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक गांधी नगर, हरातु-2, महिलोंग, चाय बागान और मिक्की वायर क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह के समय भी कई इलाकों में कटौती

सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक रामदेव विहार, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, रोड नंबर-5 अशोकनगर और अरगोड़ा चौक में बिजली बाधित रहेगी। सुबह 10 से 11 बजे तक ऑफिसर लेन, दीपाटोली, इलाही नगर और पंचम नगर प्रभावित रहेंगे। वहीं सुबह 9 से 11 बजे तक जज कॉलोनी, किशोरी यादव चौक, प्यादा टोली, मैकी रोड, काली बाबू स्ट्रीट, महावीर चौक और श्रद्धानंद रोड में बिजली बंद रहेगी।

कांके और आसपास भी रहेगी बिजली कटौती

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिंहपुर, रामपुर, हलमाद, बांसरोली, केटेपीढ़ी, रोल टोली, कोइनार टोली, पेटसुद, जराटोली, बजरमारा, सेरेंग टोली, गढ़टोली, अदलहातु, सुकुरहुट्टू, अरसंडे और बोरैया समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अयोध्यापुरी, महावीर नगर, सरना टोली, इमाम कोठी, मदन ढाबा, सुरेंद्र नाथ स्कूल, न्यू नगर, ढेला टोली, जेवियर नगर, बांधगाड़ी, तिरिल बस्ती, हैदर अली, जय नगर और टावर चौक में बिजली बाधित रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जा बागान, टिकली टोला, लेक वेन्यू और गांधीनगर गेट में बिजली प्रभावित रहेगी।वहीं दोपहर 12 से 2 बजे तक विकास नगर, प्रेमनगर और हनुमान नगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मेसरा और हुंडरू फॉल क्षेत्र में भी कटौती

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विकास, रूदिया, मेसरा, नेवरी, विकास चौक, नवोदय विद्यालय, नेपाली मोहल्ला, बारीडीह, हटवाल, आनंदी, नकवा टोली, सरना टोली, जागती कोर, हेसातु, पिपरा टोला, सारू बेड़ा, कुसुम टोला और हुंडरू फॉल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी। इसके अलावा शाम 3:15 बजे से 6 बजे तक सिदरौल, टांगर टोली, टाटा रोड, जोड़ा मंदिर, दुर्गा कॉलोनी, सिदरौल मंगल बाजार, सिंदवार टोली और चटकपुर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसे भी पढ़ें :

BJP सांसद ने जताया गहरा दुख…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु...

BSNL में फिर छिड़ सकता है बड़ा संग्राम…

Kohramlive : देश के सरकारी टेलीकॉम नेटवर्क BSNL में एक...

एक खामोश ताकत थीं रूपी सोरेन…

Ranchi(Neeraj Thakur) : झारखंड की राजनीति का इतिहास जब...

SIR की पड़ताल करने पहुंचीं आयुक्त, 27 हजार नाम जुड़े…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मतदाता सूची में किसी हकदार का...

‘पति को अपने वश में कर दूंगा’… नवविवाहिता से रे’प, तांत्रिक अरेस्ट

Kohramlive : पति से रिश्ते सुधर जायें, ससुराल की...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BJP सांसद ने जताया गहरा दुख…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु...

BSNL में फिर छिड़ सकता है बड़ा संग्राम…

Kohramlive : देश के सरकारी टेलीकॉम नेटवर्क BSNL में एक...

एक खामोश ताकत थीं रूपी सोरेन…

Ranchi(Neeraj Thakur) : झारखंड की राजनीति का इतिहास जब...

SIR की पड़ताल करने पहुंचीं आयुक्त, 27 हजार नाम जुड़े…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मतदाता सूची में किसी हकदार का...

‘पति को अपने वश में कर दूंगा’… नवविवाहिता से रे’प, तांत्रिक अरेस्ट

Kohramlive : पति से रिश्ते सुधर जायें, ससुराल की...