‘पति को अपने वश में कर दूंगा’… नवविवाहिता से रे’प, तांत्रिक अरेस्ट

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पति से रिश्ते सुधर जायें, ससुराल की परेशानी दूर हो जाये और बिगड़ती सेहत ठीक हो जाये, इन्हीं उम्मीदों ने एक नवविवाहिता को ऐसे जाल में पहुंचा दिया, जहां से निकलने में उसे तीन दिन लग गये। ओडिशा के मयूरभंज जिले के बिसोई थाना क्षेत्र में एक स्वयंभू तांत्रिक पर 30 साल की महिला को काला जादू के नाम पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का इल्जाम लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की हालत बिगड़ने के बाद उसे 108 एंबुलेंस से रायरंगपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

शादी के बाद बढ़ती गई ससुराल की परेशानी

बताया गया कि केओन्झार जिले के जोड़ा इलाके की रहने वाली महिला की शादी सितंबर में बिसोई थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे कथित तौर पर ससुराल में परेशानी का सामना करना पड़ा। महिला के पति की मां नहीं थी और उसकी सौतेली मां उसके पिता के साथ गांव में रहती थी। आरोप है कि शादी के बाद सौतेली सास की प्रताड़ना से महिला परेशान रहने लगी। बीमारी और घरेलू तनाव के बीच पति-पत्नी के रिश्ते में भी मनमुटाव बढ़ता गया। माता-पिता को खो चुकी महिला पहले गोरुमहिसानी में दोस्तों के साथ रह रही थी। घरेलू कलह और खराब स्वास्थ्य से परेशान होकर उसने पति के साथ रिश्ते सुधारने की उम्मीद में एक स्थानीय तांत्रिक से संपर्क किया। आरोप है कि तांत्रिक ने उसे भरोसा दिलाया कि मंत्र, पूजा और काला जादू के जरिये उसकी सारी परेशानियां दूर हो जायेंगी। महिला उसके झांसे में आ गई और पिछले गुरुवार को उसके घर पहुंची।

तीन दिन तक बंधक बनाने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि तांत्रिक ने उसे अपने घर में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और इसी दौरान उसका यौन शोषण किया। जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसने सोमवार को 108 एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद उसे इलाज के लिये रायरंगपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में महिला ने डॉक्टरों और पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मंगलवार को बिसोई थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। बिसोई थाना प्रभारी सुबर्णा बेहरा ने मीडिया को बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई और उसका बयान दर्ज किया गया। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

इसे भी पढ़ें :

रांची में आज कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बत्ती, जानें कहां-कहां…

Ranchi : राजधानी रांची में आज यानी 8 अक्टूबर...

BJP सांसद ने जताया गहरा दुख…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु...

BSNL में फिर छिड़ सकता है बड़ा संग्राम…

Kohramlive : देश के सरकारी टेलीकॉम नेटवर्क BSNL में एक...

एक खामोश ताकत थीं रूपी सोरेन…

Ranchi(Neeraj Thakur) : झारखंड की राजनीति का इतिहास जब...

SIR की पड़ताल करने पहुंचीं आयुक्त, 27 हजार नाम जुड़े…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मतदाता सूची में किसी हकदार का...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में आज कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बत्ती, जानें कहां-कहां…

Ranchi : राजधानी रांची में आज यानी 8 अक्टूबर...

BJP सांसद ने जताया गहरा दुख…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु...

BSNL में फिर छिड़ सकता है बड़ा संग्राम…

Kohramlive : देश के सरकारी टेलीकॉम नेटवर्क BSNL में एक...

एक खामोश ताकत थीं रूपी सोरेन…

Ranchi(Neeraj Thakur) : झारखंड की राजनीति का इतिहास जब...

SIR की पड़ताल करने पहुंचीं आयुक्त, 27 हजार नाम जुड़े…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मतदाता सूची में किसी हकदार का...