Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने गहरा शोक जताया है। डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनके जाने से सोरेन परिवार और उनके शुभचिंतकों को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे सोरेन परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि मां का जाना जीवन का ऐसा दुख है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन होता है। उन्होंने सोरेन परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने प्रार्थना करते हुये कहा कि दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।





