Kohramlive Desk : फलों की दुनिया Plum यानी बेर का खास स्थान है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें विटामिंस, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स शामिल हैं। बेर खाने के अनेक फायदे हैं। जिन लोगों को अपना वेट लॉस करना है उन्हें बेर खाने की आदत डालनी चाहिए। यह फल जितना टेस्टी है, इसमें कैलोरी उतनी ही कम पाई जाती है। इससे पेट भर जाता है और वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। अब जानिए अन्य फायदे।
- बेर हमारी स्किन की खूबसूरती को भी बढ़ाने का काम करता है, इससे त्वचा शाइनी हो जाती है, जो लोग एंटी एजिंग प्रोडक्ट के लिए हजारों रुपये खर्च नहीं करना चाहते वो बेर खा सकते हैं।
- बेर खाने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और फास्फोरस की भी कोई कमी नहीं होती, ये दोनों न्यूट्रिएंट बोन हेल्थ के लिए जरूरी हैं।
- बेर खाने से डाइजेशन दुरुस्त रहता है, जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं या उन्हें गैस की शिकायत रहती है तो उनके लिए ये फल किसी रामबाण से कम नहीं है।
- बेर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है जिससे कई तरह के संक्रमण से हमारा बचाव होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।
- बेर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी ज्यादा पाया जाता है जो लिवर फंक्शन को काफी हद तक बेहतर करता है और इस अंग के फेल होने की आशंका कम हो जाती है।
- अगर आप बेर के फल को खाएंगे तो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारों का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकेगा, क्योंकि ये कैंसर सेल्स को पनपने से रोकता है।
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर में पति-पत्नी और बेटा के साथ भयानक कांड, देखें…
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ दूध, कल से इतना ज्यादा करना होगा खर्च
इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…
इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्युटी !
इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास






