spot_img
spot_img
spot_img

घर में बरकत चाहिये तो इन गलतियों से बचें, वर्ना दरिद्रता देगी दस्तक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : घर में सुख-समृद्धि बनाये रखने के लिये वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो घर की खुशहाली पर बुरा असर डाल सकती हैं। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना आर्थिक परेशानियों और नकारात्मक ऊर्जा को न्योता देने के समान है। अगर आप चाहते हैं कि आपका घर धन-धान्य से भरा रहे और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो इन चीजों को भूलकर भी खुला न छोड़ें

  • किताबें खुली छोड़नाः अगर आप किताबें पढ़ने के बाद उन्हें खुला छोड़ देते हैं, तो सावधान हो जाइये, वास्तु शास्त्र के अनुसार, किताबों का संबंध बुध ग्रह से होता है, जो बुद्धि और वाणी का कारक है। खुली किताबें आपकी एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर कर सकती हैं। इससे न केवल करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
  • खुला नमकः नमक सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा का भी प्रतीक होता है। इसे खुला छोड़ने से चंद्रमा कमजोर होता है, जिससे मानसिक अशांति, तनाव और आर्थिक तंगी बढ़ सकती है। अगर घर में सुख-शांति और सौभाग्य बनाये रखना है, तो नमक हमेशा ढककर रखें और सोमवार को जरूरतमंदों को दान करें।
  • खुली अलमारीः अलमारी घर की बरकत और संपत्ति का प्रतीक होती है। अगर आप इसे खुला छोड़ते हैं, तो इससे धन की हानि हो सकती है और मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं। कहते हैं कि जहां बिखराव होता है, वहां दरिद्रता का वास होता है। इसलिये अलमारी को हमेशा बंद रखें और इसमें रखे पैसे व कीमती सामान को व्यवस्थित तरीके से रखें।
  • खुले में रखा भोजनः खाने की चीजों को खुले में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। यह न केवल आर्थिक परेशानियां ला सकता है, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर डालता है। खुले भोजन पर कीटाणु जल्दी आ सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों की सेहत प्रभावित हो सकती है। इसलिये भोजन को हमेशा ढककर रखें और जूठे बर्तनों को रातभर न छोड़ें।
  • खुला दूधः वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूध शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ है, जो ऐश्वर्य और समृद्धि का प्रतीक है। अगर आप दूध को खुला छोड़ते हैं, तो इससे शुक्र कमजोर होता है, जिससे आर्थिक तंगी और दांपत्य जीवन में तनाव की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए दूध को हमेशा ढककर रखें और इसे बेवजह बर्बाद करने से बचें।

अगर आप इन छोटे-छोटे नियमों का पालन करेंगे, तो निश्चित ही आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी और दरिद्रता पास भी नहीं फटकेगी।

डिसक्लेमर : यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। कोहरामलाइव डॉट कॉम किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...