Kohramlive : गरीबी की झोंपड़ी में भी उम्मीद का दीया जलाने वाली केंद्र सरकार की अंत्योदय योजना उन लाखों घरों की जिंदगी का सहारा बन चुकी है, जहां चूल्हा कभी कभी ही जलता था। मुफ्त राशन की यह सौगात, किसी मसीहा की तरह आई और महामारी के कठिन दिनों में अनगिनत पेटों की भूख मिटा गई। लेकिन अब इस मुफ्त राशन की डोर, एक जरूरी पड़ाव से गुजर रही है — राशन कार्ड की केवाईसी। जी हां, अगर आप चाहते हैं कि रोटियों की यह डोर यूं ही मजबूत बनी रहे, तो 30 जून 2025 तक केवाईसी करवाना अनिवार्य है। वरना सरकार की ये राहत भरी छांव आपसे दूर हो सकती है।
KYC करवाना है बेहद आसान
अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जायें।
राशन कार्ड में जिन-जिन का नाम है, सभी सदस्य वहां मौजूद हों।
डीलर की पोस मशीन में आपकी उंगलियों की पहचान ली जायेगी और हो जायेगी KYC पूरी।








