Kohramlive : अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत है, तो बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से आप खुद को बचा सकते हैं और इसके लिए आपको कोई महंगी दवा नहीं, बस एक बेहद आसान और घरेलू ड्रिंक हनी लेमन वॉटर। रोज सुबह अपनी दिनचर्या में शामिल करनी है।
क्या है हनी लेमन वॉटर
नींबू और शहद से बना यह गुनगुना पेय न सिर्फ स्वाद में हल्का और ताजगी भरा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह आपके शरीर को अंदर से साफ करता है, पाचन सुधारता है और रोगों से लड़ने की ताकत यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
कैसे बनाएं?
एक गिलास पानी हल्का गुनगुना करें।
उसमें 1 चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिलायें।
हर सुबह खाली पेट इसे पिएं।
क्या होंगे फायदे?
इम्यूनिटी बूस्ट: विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा रोगों से लड़ने की ताकत देती है।
पाचन ठीक करता है: गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
स्किन ग्लोइंग बनती है: डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे त्वचा निखरती है।
ऊर्जा मिलती है: सुबह-सुबह यह ड्रिंक शरीर को एक्टिव बनाता है।
नोट: अगर आपको शुगर या एसिडिटी जैसी कोई समस्या है, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
Disclaimer : इस आर्टिकल में सुझाये गये टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। कोहरामलाइव डॉट कॉम किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।












