- मनुष्य द्वारा लगातार किए जाने वाले प्रयासों का अवश्य निकलता है बेहतर रिजल्ट
कोहराम लाइव डेस्क : बेशक भगवान ने इंसान को दुनिया का सबसे खूबसूरत जीव बनाया है। ऐसा इसलिए कि उसके पास शारीरिक ही नहीं, बौद्धिक शक्ति भी है। मनुष्य की जीने की इच्छा उसके संघर्ष की शक्ति में निहित होती है। जो परेशानियों और बाधाओं से हार मानकर बैठ न जाए, सतत आगे बढते रहने की ललक से लैस रहता है, उसके लिए राष्ट्र कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ने अपनी एक कविता में लिखा है, ‘मानव जब जोर लगाता है,पत्थर पानी बन जाता है।‘ इफ मैन एक्जर्ट्स, स्टोन टर्न्स इनटु वाटर। वास्तव में पत्थर पानी बने या न बने, मनुष्य चाह ले, तो नामुमकिन मुमकिन जरूर बन जाता है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी इसी भाव से ‘हार नहीं मानेंगे, रार नहीं ठानेंगे’ जैसी बात कही है।
इसे भी पढ़ें : यहां Jail में अपने परिवार के साथ भी रहते हैं कैदी
जडमति होत सुजान
निश्चय ही अगर इंसान किसी भी काम को ठान ले तो वह कर सकता है। मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए। अगर काम मन से किया जाए तो रिजल्ट हमेशा बेहतर होता है। हमेशा याद रखें, जैसे रस्सी के बार–बार घिसने से कुएं पर निशान बन जाता है, वैसे बार-बार के अभ्यास से जडमति भी सुजान यानी बुदि्धमान बन जाता है।
रेस में लें भाग, इसके बाद ही जीतेंगे
जर्मन तानाशाह हिटलर का नाम सबने सुना है। उसकी तानाशाही से चाहे हम इत्तेफाक न रखें, पर गजब की इच्छाशक्ति और संघर्ष क्षमता से परिपूर्ण था। उसने एक बहुत ही अच्छी बात थी कि अगर आप को रेस जीतना है, तो पहले उसमें भाग लेना सीखो। जो रेस में पार्टिसिपेट नहीं करता है, वह रेस कभी नहीं जीत सकता है। हिटलर की बात बिल्कुल सही है। अगर हम जीवन में लड़ना नहीं सीखेंगे तो कभी भी आगे नहीं बढ सकते।
इसे भी पढ़ें : Japan में Corona को भी आखें दिखा रहा सुसाइड जानिए क्या है कारण
खुद लडना सीखो
हम सबमें बहुत लोग हैं, जो तब तक संघर्ष करते हैं, जब तक मंजिल नहीं मिल जाती है, और कुछ लोग हैं, जो थोड़ी परेशानी होने पर ही हार मान कर बैठ जाते हैं। जीवन में आपको अपने लिए खुद लड़ना पड़ता है, तभी आप कुछ कर सकते हैं, दूसरों के सहारे तो कमजोर लोग लड़ते हैं।
जिस इंसान ने अपने जीवन मे परेशानी नहीं देखी है, वह जीवन को सही से समझ ही नहीं पाता है। कभी जब मुसीबत आती है तो हार मान जाता है। इसलिए इंसान को दोनों परिस्थितियों से सीख लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : कमाल की कामयाबी :आज के कौटिल्य ने दिखाया Apex of Talent






