Saraikela : सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से गाड़े गये शक्तिशाली IED बरामद कर लिए गये। लगभग 50 किलोग्राम के तीन पाइप बम मिले। ये शक्तिशाली IED सरायकेला खरसांवा जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के तरम्बा पतराडीह के बीच प्लांट कर रखे गये थे। बड़ा हादसा होने से पहले ही जिले के एसपी को गुप्त सूचना मिल गई। सूचना में कितना दम है, यह देखने की जिम्मेदारी एएसपी पुरुषोत्तम कुमार और सीआरपीएफ के करमवीर यादव को दी गई। इसके बाद झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम, जैप एवं सैट के जवानों के साथ सर्च अभियान चलाया गया। सूचना पक्की निकली। बरामद IED को नष्ट कर दिया गया।
इस तरह नक्सलियों की योजना को नाकाम कर दिया गया। इस सर्च अभियान में झारखंड जगुआर के सहयक समादेष्टा विभाष तिर्की, दिलीप कुमार सिंह, एसआई सतवीर सिंह, दिनेश कुमार, राहुल दुबे, गुंजन कुमार, सैट कमांडर नायक रूप लाल, एएसआई सुरेश कुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढें : निखिल के Murder के बाद खुला राज, DSP था सट्टेबाज…
इसे भी पढें : हुकुमत की चाह में मचाया था कोहराम, सुनें क्या बोले सिटी एसपी…(Video)
इसे भी पढें : 100 नंबर डायल कर खुद को बचा ली सोनम, देखें EXCLUSIVE वीडियो
इसे भी पढें : ‘बिकना बंद करो सरकारी बाबू’… नगड़ी सीओ के खिलाफ जनाक्रोश उबाल पर
इसे भी पढें :गोली मारकर युवक की हत्या…
इसे भी पढें :11 सितंबर को होगी NEET PG की परीक्षा
इसे भी पढें :जनरेटर के धुएं से घुटा दम, परिवार के 6 लोगों की मौत
इसे भी पढें :Punjabi Song Video: नवाब और प्रांजल का कल्ली-कल्ली…
इसे भी पढें :एक साल से मारधाड़, कारण एक छोटी सी गुमटी…वीडियो
इसे भी पढें :Filhaal 2 Mohabbat: इस बार रुलाएगा गाना फिलहाल2…












