Australia में कमाल के बाद Rishabh को ICC ने दिया बड़ा Award

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  1. ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड के लिए किया गया नॉमिनेट

कोहराम लाइव डेस्क : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट में उम्‍दा प्रदर्शन कर इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले Rishabh Pant को ICC बड़ा अवॉर्ड  देगा। ICC ने ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड के लिए मंगलवार को विजेताओं के नामों की घोषणा की। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट इस अवार्ड के लिए चुने गए हैं।

नाबाद 89 रनों की पारी 

Rishabh Pant ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी और ब्रिसबेन में नाबाद 89 रन की पारी के चलते इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किए गए हैं। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ 228 और 186 रन की पारी खेली थी। तीसरे उम्मीद्वार आयरलैंड के पॉल स्टर्लिग हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन और यूएई के खिलाफ दो वनडे मैच खेला है।

इसे भी पढ़ें : NASA की Executive Chief बनीं Indian मूल की भव्या

महिलाओं में डियाना और शबनिम

महिलाओं में पाकिस्तान की डियाना बैग और दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल हैं। बैग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और दो T-20 मैचों में नौ विकेट लिए हैं, जबकि इस्माइल ने अपनी टीम की तरफ से सात विकेट चटकाए हैं। तीसरा नाम दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मरिजाने कैप का है, जिन्होंने 110.57 के स्ट्राइक रेट से 115 रन बनाए और तीन विकेट भी पाकिस्तान के खिलाफ चटकाए हैं।

नयी पहचान देने के लिए अवार्ड

ICC ने पूरे साल हर प्रारूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरुष क्रिकेटरों के प्रदर्शन को एक नयी पहचान देने के लिए ICC प्लेयर आफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत करने की पिछले महीने शुरुआत की थी। ICC की पुरस्कार नामांकन समिति हर वर्ग के लिए तीन नामांकन तय करेगी। विजेता की घोषणा महीने के दूसरे सोमवार को की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : शादी के लिए महिला-पुरुष की आयु समान करने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...