UP : कानपुर के अरौल की गलियों में शाम की हल्की धुंध थी, जब 13 साल का मासूम, जो अभी तक जिंदगी के रंगों से अनजान था, घर से जिम जाने निकला। मां की आंखों में ममता की चिर-परिचित चमक थी, पिता की उम्मीदों में उसका सुनहरा भविष्य। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह सफर उसे ऐसे अंधेरे में ले जायेगा, जहां से लौटकर आने वाले सिर्फ कहानियां बन जाते हैं। रात बढ़ी, घड़ी की सुइयां आगे बढ़ती गईं, लेकिन बेटे के लौटने की आहट नहीं आई। चिंतित पिता ने कॉल किया तो मोबाइल की खामोशी ने डर की घंटियां बजा दीं। सुबह हुई तो उम्मीदें भी कांप उठीं, जब बेटे के मोबाइल से 10 लाख रुपये की फिरौती का संदेश आया। यह कोई आम अपहरण नहीं था, यह तो वह साजिश थी जो इंसानियत के नाम पर कलंक थी।
गांव के ही दो वहशी दरिंदों ने मासूम को बहला-फुसलाकर खंडहर तक लाया। झूठे सपनों में रंग भरने के लिये उसे लालच दिया, फिर जब वह विश्वास के धागे में उलझा, तो उसी धागे से उसे बांध दिया गया। मासूम की चीखें वहां की वीरान हवाओं में गुम हो गईं, लेकिन इंसानियत को जिंदा जला गईं। पहले रूह कांप उठी, फिर शरीर को बेरहमी से कुचल दिया गया। जब लगा कि सांसे अब भी चल रही हैं, तो निर्दयी हाथों ने सरिये से वो वार किये कि जीवन की डोर हमेशा के लिए टूट गई। हवस की आग में जलते इन दरिंदों ने खुद को बचाने के लिये अपहरण की कहानी रची, फिरौती का संदेश भेजा, लेकिन क़ुदरत के इंसाफ में देर हो सकती थी, अंधेरा नहीं। पुलिस की पैनी नजर और तकनीक के सहारे आखिरकार सच बाहर आ गया। गुनहगार गिरफ्तार हुये, लेकिन एक पिता की दुनिया उजड़ चुकी थी। वह कमरा अब भी वैसा ही होगा जहां बेटा हर शाम लौटता था, मां अब भी उसी दरवाज़े को देखती होगी, लेकिन वह मासूम चेहरा, जिसकी मुस्कान घर की रौनक थी, अब किसी और दुनिया की कहानी बन चुका था।
कॉल गर्ल को बुलाया है… यह कहकर ले गये थे गुनहगार
ACP अमरनाथ यादव ने मीडिया को बताया कि अज्जू और हुसैनी ने किशोर को बताया कि उन्होंने एक कॉल गर्ल को बुलाया है। यह सुनकर वह इनके साथ हो लिया। दोनों के पास रस्सी थी। किशोर ने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि युवती को बांधकर फिल्मी स्टाइल में संबंध बनायेंगे। लेकिन, खंडहर पहुंचते ही दोनों ने किशोर के ही हाथ-पैर बांध दिये और कुकर्म किया। फिर रस्सी से उसका गला कस दिया। किशोर की सांसें कुछ देर के लिये रुक गईं तो गुनहगार उसे कुएं के पास ले जाने लगे। तभी उसकी सांसें फिर से चलने लगीं तो गुनहगारों ने सरिया से उसके पेट, सिर और अन्य जगहों पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पकड़े जाने के बाद संदेही गुनहगारों ने पुलिस को बताया कि फंसने के डर से उन्होंने ऐसा किया।
थाना अरौल के मकनपुर गांव में एक नाबालिग लड़के का शव कुएं में मिलने सम्बन्धी प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता बरतते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था, कड़ाई से पूछताछ के बाद एक व्यक्ति के पास से लड़के का मोबाइल बरामद हुआ। जिसके आधार पर जानकारी प्राप्त हुई, शव को… pic.twitter.com/lT2aBGAJfz
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) March 7, 2025
इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…
इसे भी पढ़ें : किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…
इसे भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…
इसे भी पढ़ें : सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…






