spot_img
spot_img

हैदराबाद का हाई-प्रोफाइल म’र्डर केस, गुनहगार धराया रांची में…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : हैदराबाद में हुये जघन्य हत्याकांड के दो संदेही गुनहगार को रांची में अरेस्ट किया गया। दोनों रांची में पनाह लिये हुये थे। इन दोनों पर इल्जाम है कि उन्होंने 50 साल की रेणु अग्रवाल नाम की महिला की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना हैदराबाद के कुकटपल्ली स्थित एक हाई-प्रोफाइल सोसाइटी की है। मारी गई रेणु अग्रवाल अपने पति और 26 वर्षीय बेटे के साथ 13वीं मंजिल पर रहती थीं। वारदात के दिन पति और बेटा बाहर थे। जब पति लौटे तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। अंदर का दृश्य भयावह था, खून से लथपथ रेणु का शव के हाथ-पांव बंधे हुये थे।

नौकर ही निकला कातिल

पुलिस जांच में पता चला कि घर में काम करने वाला नौकर हर्षा ही हत्या का मास्टरमाइंड था। उसने अपने साथी के साथ मिलकर पहले रेणु की हत्या की और फिर गहने व कीमती सामान लेकर फरार हो गया। हर्षा को एक एजेंसी के जरिये घरेलू सहायक के रूप में रखा गया था। पुलिस अनुसंधान और CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि हर्षा फरार होकर रांची में छिपा है। हैदराबाद पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से हर्षा और उसके साथी को दबोच लिया। दोनों संदेही गुनहगारों को हैदराबाद पुलिस को सौंप दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...