GUMLA : गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र की सरिता पंचायत के बूरुहातू गांव में बुधवार की रात 30 साल के विमल तोपनो ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह खुद पत्नी ने इसकी जानकारी थाने में आकर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। अभी आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को दिए बयान में पत्नी ने बताया है कि बुधवार की रात नशे की हालत में दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी। इसके बाद पति विमल तोपनो ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
Read More :Reliance Jio और Google का आ रहा ‘JioPhone Next’, 10 सितंबर से बाजार में होगा उपलब्ध
मृतक को कोई संतान नहीं
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक खेती-बारी का काम करता था। उसकी कोई संतान नहीं है।
Read More :जम्मू -कश्मीर संबंधी बैठक में दिल की दूरी खत्म करने पर पीएम ने दिया जोर












